Padma Shri Pandey Ram Mandavi : बस्तर की बांसुरी से राष्ट्रपति भवन तक...पंडी राम मांडवी को पद्मश्री...छत्तीसगढ़ की मिट्टी का मिला राष्ट्रीय सम्मान...

Padma Shri Pandey Ram Mandavi : बस्तर की बांसुरी से राष्ट्रपति भवन तक…पंडी राम मांडवी को पद्मश्री…छत्तीसगढ़ की मिट्टी का मिला राष्ट्रीय सम्मान…

रायपुर/नवप्रदेश, 28 मई। Padma Shri Pandey Ram Mandavi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में 68 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया, जिनमें छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के प्रसिद्ध कलाकार पंडी राम मांडवी भी शामिल थे। वे गोंड मुरिया जनजाति से ताल्लुक रखते (Padma Shri Pandey Ram Mandavi)हैं और पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण एवं लकड़ी शिल्पकला में उनके अद्वितीय योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए गए। 

पंडी राम मांडवी बस्तर बांसुरी के निर्माण के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने लकड़ी पर उकेरी चित्रकारी, मूर्तियां और अन्य शिल्पकृतियों के माध्यम से बस्तर की कला को नई ऊंचाइयों तक (Padma Shri Pandey Ram Mandavi)पहुंचाया। उनकी कला न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि विदेशों में भी बहुत सराही गई है। वे पांच दशकों से बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को न केवल संरक्षित कर रहे हैं, बल्कि उसे नई पहचान भी दिला रहे हैं।

इस उपलब्धि पर कांग्रेस महासचिव व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक ओंकार साहू व अन्य विधायको के साथ नारायणपुर के पंडी राम मांडवी को एयरपोर्ट में बधाई व शुभकामनाये (Padma Shri Pandey Ram Mandavi)दी और कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *