छत्तीसगढ़

Suspend : जिला पंचायत CEO ने पंचायत सचिव को किया निलंबित, ये है वजह

रायगढ़, नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अबिनाश मिश्रा ने जनपद पंचायत सारंगढ़ ग्राम पंचायत बटाऊपाली-ब के पंचायत सचिव बिसीकेशन बरिहा को स्थानांतरण फलस्वरूप ग्राम पंचायत बोईरडीह को संपूर्ण प्रभार नहीं सौंपने, जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक में बिना

पूर्व सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने, मुख्यालय पंचायत में निवास नहीं करने, अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने तथा उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत सारंगढ़ निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Back to top button