छत्तीसगढ़राजनीति

Congress’s taunt on BJP Parivartan Yatra : पीसीसी चीफ बैज बोले ‘परिवर्तन यात्रा’ से याद आयेंगे झीरम के खून के छींटे

भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर कटाक्ष किया छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तो 2018 में ही आ गया है

रायपुर/नवप्रदेश। Congress’s taunt on BJP Parivartan Yatra : भाजपा के द्वारा निकाले जानी वाली परिवर्तन यात्रा पर प्रहार करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा परिवर्तन यात्रा शब्द से भाजपा के दामन पर लगे खून के छीटे फिर उभरकर सामने आयेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले कि किस चीज में परिवर्तन करने के उद्देश्य से भाजपा परिवर्तन यात्रा निकालना चाहती है?

छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तो 2018 में ही आ गया है जब जनता ने भाजपा के कुशासन और भ्रष्टाचार वाली रमन सरकार को घर बैठा दिया था। भाजपा किस बात का परिवर्तन यात्रा चाहती है?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि परिवर्तन यात्रा शब्द से भाजपा के दामन पर लगे खून के छीटे फिर उभरकर सामने आयेंगे। भाजपा परिवर्तन यात्रा कांग्रेस की नकल करके निकाल रही है।

कांग्रेस ने 2013 में शहीद नंदकुमार पटेल के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा निकाला था और भाजपा की रमन सरकार ने सुरक्षा नहीं दिया था, षडयंत्र पूर्वक एक राजनीतिक हत्याकांड होने दिया था जिसमें कांग्रेस के प्रथम पंक्ति के नेताओं एवं सुरक्षा कर्मियों सहित 31 लोगों की शहादत हुई थी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा का परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ के विकास विरोधी यात्रा है। भाजपा नहीं चाहती कि प्रदेश खुशहाल रहे। कांग्रेस सरकार में बस्तर आज खुशहाल हुआ है, सुरक्षित है, भाजपा चाहे तो कहीं से भी अपने राजनीतिक यात्रा की शुरुआत कर ले। उन्हें बस्तर के आदिवासियों के चेहरे की खुशियां दिखेगी।

रमन सरकार के दौरान जेल में बंद आदिवासी रिहा दिखेंगे। रमन सरकार ने जिन 1700 आदिवासी परिवारों की जमीन छीनी थी वो आदिवासी परिवार अब खेती करते हुए दिखेंगे। पांचवी अनुसूची क्षेत्र को मिले पेसा के नियम के अधिकार दिखेंगे।

रमन सरकार ने जिन स्कूलों को बंद किया था वो स्कूल खुले दिखेंगे, आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बस्तर के बच्चे अंग्रेजी की निःशुल्क शिक्षा लेते हुए। बस्तर में नक्सलवाद का हो रहा खात्मा दिखेगा। 15 साल के रमन सरकार में जो बस्तर विकास के लिए तरस रहा था वही बस्तर आज विकसित बस्तर के रूप में दिखेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश की जनता ने 2018 में परिवर्तन लाकर भाजपा की भ्रष्ट कमीशनखोर सरकार को उखाड़ फेंकी है और 2023 में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएगी।

लोगों के जीवन में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से क्रांतिकारी परिवर्तन लाएं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, परंपरा संस्कृति की दिशा में काम किया। भाजपा का यह परिवर्तन यात्रा भाजपा को उल्टा पड़ेगा जनता 2024 में केंद्र से भाजपा की जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

Related Articles

Back to top button