छत्तीसगढ़

Paddy Procurement Chhattisgarh : धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्था का लिया जायज़ा, सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की आयुक्त रीना बाबा साहेब कंगाले ने कांकेर जिले के धान खरीदी केंद्रों (paddy procurement Chhattisgarh) का औचक निरीक्षण किया।

समर्थन मूल्य पर सुचारू धान खरीदी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन्होंने चारामा तहसील के माहुद, चारामा, लखनपुरी, तथा कांकेर तहसील के नाथिया नवागांव और सरोना स्थित धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्था का विस्तृत अवलोकन (Kanker inspection report) किया।

https://youtu.be/bmRY0_5Rr40

किसानों से सीधे संवाद—टोकन प्रक्रिया की जांच

निरीक्षण के दौरान सचिव ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जाना।

उन्होंने धान विक्रय टोकन प्रक्रिया का परीक्षण किया और किसानों को बताया कि टोकन सोसायटी मॉड्यूल के माध्यम से भी प्राप्त किए जा सकते हैं (token process verification)।

केंद्रों में व्यवस्था की जानकारी—बारदाना, नमी मापक, हमाल व्यवस्था पर फोकस

सचिव ने जिला खाद्य अधिकारी, सहकारी बैंक के नोडल अधिकारियों और संबंधित विभागीय स्टाफ से निम्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी ली—

कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण

नमी मापक यंत्र की उपलब्धता

बारदाना उपलब्धता

डेमेज और हमाल व्यवस्था (procurement center management)

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीदी केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

https://youtu.be/fSl53tL68Ys

94,192 किसानों का पंजीयन—85% बारदाना उपलब्ध

जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी कि कांकेर जिले में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु 94,192 किसानों का पंजीयन किया जा चुका है और 85% बारदाना उपलब्ध करा दिया गया है।

अधिकारियों की उपस्थिति

निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे –  एसडीएम अरुण वर्मा, खाद्य अधिकारी जे.जे. नायक, उप पंजीयक सहकारी समिति आशुतोष डडसेना, तहसीलदार चारामा सतेन्द्र शुक्ल, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार पाटले, तहसीलदार सरोना मोहित साहू, सहकारी बैंक नोडल अधिकारी मनोज वानखेडे और नान के जिला प्रबंधक आकाश राही।

Related Articles

Back to top button