छत्तीसगढ़

Paddy Procurement Chhattisgarh : प्रदेश में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर तैयारियां पूरी

राज्य में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी (Paddy Procurement Chhattisgarh) को लेकर सभी खरीदी केन्द्रों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। जिलों में कलेक्टरों के मार्गदर्शन में सहकारिता, मार्कफेड एवं खाद्य विभाग द्वारा धान खरीदी की व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=wUnVrgQfDeI

राज्य के सभी उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए बारदानों की व्यवस्था, फड़, चबूतरा, पीने का पानी, किसानों के बैठने की छायादार व्यवस्था की जा रही हैं। कलेक्टर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने जिलों में दौरा कर धान खरीदी केन्द्रों (Paddy Procurement Chhattisgarh) की व्यवस्था का मुआयना कर रहे हैं। राज्य में इस साल किसानों से धान खरीदने के लिए 2739 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। सभी केन्द्रों में धान खरीदी के साथ-साथ क्रय धान के उठाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसानों को असुविधा न हो।

राज्य में धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए अन्य राज्यों की सीमा में चेक पोस्ट स्थापित कर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। धान की सुरक्षा हेतु खरीदी केन्द्रों में ड्रेनेज, तारपोलिन और उचित स्थानों पर सीसीटीव्ही कैमरे लगाने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि धान खरीदी परिसर (Paddy Procurement Chhattisgarh) पर सतत निगरानी रखी जा सके।

https://www.youtube.com/watch?v=xNwD9DhiiTE

धान खरीदी से जुड़े अधिकारियों को स्टेक लगाने, समितियों को उचित संख्या में टोकन जारी करने और बारिश या खराब मौसम की स्थिति में अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समितियों में माइक्रो एटीएम की व्यवस्था की गई है, ताकि धान बेचने आने वाले किसान आवश्यक राशि का तात्कालिक आहरण कर सकें।

Related Articles

Back to top button