देश

Pacl Scam ED Action : 5 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त, PACL घोटाले में ED का बड़ा वार, लाखों निवेशकों के पैसे पर फोकस

देश के सबसे बड़े वित्तीय घोटालों में शामिल PACL Ltd. केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों करोड़ की संपत्तियां अटैच (Pacl Scam ED Action) कर दी हैं। इस कार्रवाई के तहत ED ने करीब 5,046 करोड़ रुपये की 126 संपत्तियों को जब्त किया है, जो दिल्ली और पंजाब में स्थित बताई जा रही हैं।

कितना बड़ा है घोटाला? (Pacl Scam ED Action)

यह मामला एक बड़े निवेश घोटाले से जुड़ा है, जिसमें कंपनी ने लोगों को जमीन देने और पैसा दोगुना करने का लालच देकर देशभर के लाखों निवेशकों से करीब 48 हजार करोड़ रुपये जुटाए थे। लेकिन ज्यादातर निवेशकों को न जमीन मिली और न ही उनका पैसा वापस हो पाया।

जांच कैसे शुरू हुई?

इस घोटाले की जांच सबसे पहले Central Bureau of Investigation (CBI) ने 2014 में शुरू की थी। इसके बाद ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज (Pacl Scam ED Action) कर जांच आगे बढ़ाई। जांच में सामने आया कि कंपनी ने कई फर्जी कंपनियों और कागजी लेन-देन के जरिए पैसों को इधर-उधर किया।

अब तक कितनी संपत्ति जब्त?

ED के मुताबिक – अब तक इस मामले में 22,656 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं, यह कार्रवाई निवेशकों के पैसे की रिकवरी के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट की भी रही नजर

2016 में Supreme Court of India ने निवेशकों का पैसा वापस दिलाने के लिए एक कमेटी बनाई थी। हालांकि इसके बावजूद संपत्तियों की हेराफेरी और अवैध बिक्री की शिकायतें सामने आती रहीं, जिस पर अब ED लगातार कार्रवाई कर रहा है।

पोंजी स्कीम कैसे करती थी काम?

बताया जाता है कि PACL एक पोंजी स्कीम की तरह काम कर रही थी –

नए निवेशकों से पैसा लिया (Pacl Scam ED Action) जाता था

उसी पैसे से पुराने निवेशकों को भुगतान किया जाता था

एजेंट्स को भारी कमीशन दिया जाता था

इस पूरे नेटवर्क के पीछे कंपनी के संस्थापक Nirmal Singh Bhangoo का नाम सामने आया था।

Related Articles

Back to top button