छत्तीसगढ़

Overturned Van : स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, 2 की हालत नाजुक

बालोद/नवप्रदेश। Overturned Van : बालोद जिला में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस दुर्घटना में वैन में सवार 9 बच्चें घायल हुए हैं, जिनमें 2 बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही हैं। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

पूरा घटनाक्रम दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि आज दोपहर के वक्त एक निजी स्कूल से बच्चों को लेकर स्कूल वैन घर लौट रहा था। इसी दौरान स्कूल वैन के चालक का नियंत्रण वैन से हट गया। चालक वैन पर नियंत्रण कर पाता, इतने में बच्चों से भरी वैन पलट गयी। दुर्घटना के बाद वैन के अंदर चीख पुकार मच गयी। एक्सीडेंट में बच्चों को चोट आने के बाद उन्हे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर (Overturned Van) निकाला गया। वही वैन के चालक को भी चोटे आई हैं।

Related Articles

Back to top button