छत्तीसगढ़

Operation Sindoor Success : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा…वीर जवानों को सलाम…

कांकेर, 17 मई| Operation Sindoor Success : भारत की सेना द्वारा पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद के विरुद्ध मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई की गई। सेना की बहादुरी और जज्बे को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने आज पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकली गई। इसी क्रम में आज सुबह 10 बजे कांकेर के नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग एवं विधायक आशाराम नेताम शामिल हुए।

शनिवृत्त को सुबह 9.00 बजे तिरंगा यात्रा के तहत बाइक रैली निकाली गई, जिसकी शुरुआत नरहरदेव स्कूल परिसर से हुई, जो ज्ञानी चौक,सेन चौक होते हुए पुनः नरहरदेव मैदान में समाप्त (Operation Sindoor Success)हुई। यात्रा में भारी संख्या में छात्र पूर्व सैनिक प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और आम नागरिकों ने भाग लिया।

https://youtu.be/ZL1gGwg8aO4

इस अवसर पर सांसद भोजराज नाग ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा एक संदेश है कि पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सेनाओं ने अभूतपूर्व बहादुरी और अदम्य साहस का परिचय दिया है। कांकेर विधायक नेताम ने संबोधित करते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा जल, थल और वायु सेना के सम्मान में निकाली गई है, जिसे देश हमेशा याद (Operation Sindoor Success)रखेगा। यह तिरंगा यात्रा न केवल देशभक्ति की भावना को प्रबल करने वाली रही, बल्कि यह हमारे जवानों के प्रति जनसामान्य की कृतज्ञता और सम्मान को भी दर्शाती है।

कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने भारतीय सेना की सटीक कार्यवाहियों की सराहना करते हुए कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिसने परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र पर सटीक और साहसिक कार्रवाई की। उन्होंने भारत-पाक युद्ध के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में सेना के योगदान को ऐतिहासिक (Operation Sindoor Success)बताया। जिला मुख्यालय के अलावा सभी ब्लॉक मुख्यालयों और नगरीय निकायों और  पंचायतों में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

https://navpradesh.com/virat-kohli-spiritual-journey/

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा राज्य समाज कल्याण विभाग के अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी एसडीएम अरुण वर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button