OP Choudhary Budget CG : अंजोर 2047 की नींव बना बजट, किसानों, युवाओं और अधोसंरचना पर बड़ा फोकस

वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी के बजट से बलरामपुर सहित पूरे प्रदेश में विकास को मिलेगी नई रफ्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दीर्घकालिक रणनीति का मजबूत दस्तावेज बनकर (OP Choudhary Budget CG) सामने आया है। वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह बजट “छत्तीसगढ़ अंजोर 2047” विजन पर आधारित है,
अधोसंरचना के विस्तार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, युवाओं के रोजगार और किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण को केंद्र में रखा गया है। इस बजट का उद्देश्य प्रदेश के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में संतुलित विकास सुनिश्चित करते हुए आम नागरिकों के जीवन स्तर में ठोस सुधार लाना है।
बजट में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। कृषक उन्नति योजना के तहत 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास जैसी फसलों को शामिल (OP Choudhary Budget CG) किया गया है।
किसानों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने के लिए 300 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं, वहीं खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 6500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इन पहलों से किसानों की आय में वृद्धि और कृषि क्षेत्र में स्थिरता आने की उम्मीद है।
महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा को भी बजट में प्रमुख स्थान दिया गया है। महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि 250 महतारी सदन के निर्माण हेतु 75 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के लिए 120 करोड़ रुपये और मितानिन कल्याण निधि के तहत 350 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए रानी दुर्गावती योजना के तहत 18 वर्ष पूर्ण होने पर 1.50 लाख रुपये की सहायता देने का प्रावधान भी किया गया है।
युवाओं के लिए रोजगार और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष योजनाएं शामिल की गई हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए “उड़ान”, “शिखर” और “मंजिल” कार्यक्रमों के तहत 33 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
साथ ही बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सड़क, आवास और पेयजल योजनाओं में भी बड़े निवेश (OP Choudhary Budget CG) किए गए हैं, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 4000 करोड़ रुपये और जल जीवन मिशन के लिए 3000 करोड़ रुपये शामिल हैं।
बलरामपुर जिले को भी इस बजट में महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। बलरामपुर से रामानुजगंज रिंग रोड निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, वहीं शंकरगढ़ से सुहेला-कांसाबेल तक टू-लेन सड़क निर्माण की योजना शामिल की गई है।
सरगुजा-जशपुर विकास प्राधिकरण के लिए 75 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए साइबर थाना स्थापित करने की घोषणा भी की गई है, जिससे कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
जिले के नागरिकों ने इस बजट का सकारात्मक स्वागत (OP Choudhary Budget CG) किया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस बजट से अधोसंरचना, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे। किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए किए गए प्रावधानों से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी और छत्तीसगढ़ विकसित राज्य बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा।



