ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता चरणजीत सिंह का निधन, भारतीय हॉकी टीम के थे पूर्व कप्तान

Legend Olympian Charanjit
नई दिल्ली। Legend Olympian Charanjit : भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान चरणजीत सिंह का सोमवार को निधन हो गया है। भारत को 1964 टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाने वाले चरणजीत सिंह का हिमाचल प्रदेश के ऊना में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया । वह लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक पांच साल पहले भी चरणजीत को स्ट्रोक हुआ था और तब से वह लकवाग्रस्त थे। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम की कप्तानी के साथ वह 1960 रोम ओलंपिक की रजत पदक विजेता टीम में भी थे। इसके अलावा वह 1962 एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता टीम के भी सदस्य थे। चरणजीत अगले महीने अपना 91वां जन्मदिन मनाने वाले थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। चरणजीत की पत्नी का 12 वर्ष पहले निधन हो गया था।
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम की कप्तानी के साथ वह 1960 रोम ओलंपिक की रजत पदक विजेता टीम में भी थे। इसके अलावा वह 1962 एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता टीम के भी सदस्य थे।
हॉकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह के निधन की जानकारी हॉकी इंडिया ने ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए दिया है।