Site icon Navpradesh

Odisha Train Accident: ओडिशा त्रासदी के दुर्घटना पीडि़तों की मदद करेंगे अडानी और अंबानी

Odisha Train Accident: Adani and Ambani will help the accident victims of Odisha tragedy

adani ambani

मुंबई। Odisha Train Accident: ओडिशा में हुए कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई थी। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। केंद्र सरकार ने मृतकों और घायलों को सहायता देने का ऐलान किया है। इसके बाद उद्योगपति गौतम अडानी ने भी एक बड़ा ऐलान किया, उन्होंने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि हादसे में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी अदानी गु्रप लेगा। अब रिलायंस गु्रप ने भी एक बड़ा ऐलान किया है। नीता अंबानी के रिलायंस फाउंडेशन ने बताया कि वह दुर्घटना पीडि़तों की मदद करेगा।

आरआईएल फाउंडेशन के आधिकारिक हैंडल ने ट्विटर पर कहा कि यह प्रभावितों के इलाज में मदद करेगा और उनकी जीवन शैली को पुनर्जीवित करने में मदद करेगा। हम इस दुखद मौके पर पीडि़तों के साथ खड़े हैं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। रिलायंस फाउंडेशन ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘हम इस हादसे के सभी पीडि़तों के साथ खड़े हैं। रिलायंस फाउंडेशन पीडि़तों के इलाज के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्हें समाज में फिर से खड़ा होने में मदद मिलेगी।

अदानी गु्रपप भी आगे आया है और मदद का वादा किया है। गौतम अडानी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि अदाणी फाउंडेशन ट्रेन हादसे में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को शिक्षा मुहैया कराएगा। उन्होंने अपने पोस्ट में ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे को बेहद परेशान करने वाला बताया। अदानी समूह ने कहा कि पीडि़तों और उनके परिवारों का समर्थन करना और बच्चों के लिए बेहतर भविष्य प्रदान करना उनकी संयुक्त जिम्मेदारी है।

Exit mobile version