Octopus : ऑक्टोपस जैसा जीव खाता है ये शख्स, वजह है ये, देखें वीडियो

Octopus : ऑक्टोपस जैसा जीव खाता है ये शख्स, वजह है ये, देखें वीडियो

Octopus,

लॉसवेगास, नवप्रदेश। आपने ये तो सुना ही होगा कि कई लोग नॉनवेज के दीवाने होते हैं। साथ ही लोगों को लगता है कि नॉनवेज खाने से उन्हे बहुत फायदा होता है। लेकिन आज आप इस शख्स के बारे में जानिए जो नॉनवेज के इतना बड़ा शौकीन है कि वो कच्चा मांस ही खा लेता (Octopus) है।

जानकारी के अनुसार, कच्चा मांस खाने वाले इस शख्स का नाम रस्टी मैकएंटायर है जो कि लॉस वेगास के रहने वाले है और फ्लाइट अटेंडेंट है। रस्टी ने हमेशा से ही खाने को कुछ अलग तरह से खाने की कोशिश की थी।

उन्होंने एक बार कच्चा मांस खाने की कोशिश की जो उन्हें टेस्टी लगा। इसके बाद से वह पिछले 8 सालों से कच्चा मांस ही खा रहा है। उसने एक बार जब कच्चा बायसन खा लिया था उससे उसके शरीर में काफी एनर्जी (Octopus) आ गई थी।

30 साल के रस्टी ने पिछले आठ सालों में एक भी बार पका हुआ खाना नहीं खाया। वह अब निएंडरथल इंस्पायर्ड डाइट फॉलो करते हैं जिसमें मांस, मछली और ऑक्टोपस जैसे जीवों का कच्चा मांस होता (Octopus) है।

रस्टी का दावा है कि वह रोजाना 3,000 से 4,000 कैलोरी लेता है जिसमें 900 ग्राम कच्चा मांस होता है और डाइट को रोजाना इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करता है। रस्की के दोस्त तो उसकी डाइट को काफी खराब बताते हैं लेकिन रस्की की मां भी उनके साथ रोजाना कच्चा मांस खाती हैं।

रस्टी ने Dailymail से एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा, “अगर मैं छोड़ी मात्रा में कच्चा मांस खा रहा हूं तो उससे मेरी एनर्जी और फोकस बढ़ जाता है।

माना कि यह एक इमेजिनेशन भी हो सकती है लेकिन पर्सनली रूप से यह बात मेरे लिए काफी फायदेमंद साबित हुई है। मैं जब भी कच्चा मांस खाना छोड़ता हूं तो मुझे आलस आने लगता है।”

रस्टी ने आगे कहा, “खाना पकाने के दौरान पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं जिसकी मुझे चिंता होती थी। इसके बाद भी मैंने कच्चे मांस को खाना ही जारी रखा।”

सिर्फ कच्चा मांस ही नहीं रस्टी कच्चा दूध भी पीते हैं जो बिना पाश्चुरीकृत होता है। पाश्चराइजिंग वह प्रक्रिया है जो दूध में संभावित खतरनाक बैक्टीरिया को मारती है और कई अमेरिकी राज्यों में कच्चे दूध की बिक्री पर पाबंदी है। सीडीसी के अनुसार, कच्चा दूध और इससे बने उत्पाद से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। कई बार ये जानलेवा भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed