देश

October Bank Holidays : अक्टूबर में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब और क्यों होगी छुट्टी?

October 2025 Bank Holidays In CG : अक्टूबर 2025 में देशभर में दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों की धूम देखने को मिलेगी। इन उत्सवों की रौनक के बीच महीने भर में कई दिन छुट्टियां रहेंगी। इसका असर सरकारी दफ्तरों से लेकर स्कूल-कॉलेज और (October Bank Holidays) तक पर पड़ेगा। ऐसे में आम लोगों के रोजमर्रा के कामकाज पर भी सीधा असर देखने को मिलेगा।

https://www.youtube.com/watch?v=hlEdk0T3YGw

इसी बीच ग्राहकों को अपने बैंकिंग कामकाज को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर महीने के लिए बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। इस बार 31 दिनों में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियों के साथ-साथ राष्ट्रीय और प्रादेशिक त्योहारों के अवकाश भी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में अक्टूबर महीने के दौरान कुल 9 दिन (October Bank Holidays) रहेंगे। इन दिनों में बैंक जाकर किए जाने वाले काम जैसे चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट और नकद निकासी सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इसके अलावा छठ पूजा जैसे स्थानीय त्योहारों को लेकर भी कुछ अतिरिक्त छुट्टियां रहेंगी, जिन्हें RBI ने अपने कैलेंडर में शामिल किया है।

https://www.youtube.com/watch?v=mh5ywf4eHGQ

त्योहारी सीजन के दौरान असुविधा से बचने के लिए ग्राहक डिजिटल बैंकिंग का सहारा ले सकते हैं। नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम जैसी सुविधाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगी। अगर किसी की लोन किस्त या आरडी की जमा तारीख छुट्टी के दिन पड़ती है, तो उसका लेनदेन अपने आप अगले कार्यदिवस पर हो जाएगा। इसलिए (October Bank Holidays) को ध्यान में रखते हुए ही अपनी वित्तीय योजना बनाना समझदारी होगी।

अक्टूबर महीने में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची

पहली छुट्टी : 2 अक्टूबर – महात्मा गांधी जयंती / दशहरा / विजय दशमी
दूसरी छुट्टी : 5 अक्टूबर – रविवार अवकाश
तीसरी छुट्टी : 11 अक्टूबर – दूसरा शनिवार अवकाश
चौथी छुट्टी : 12 अक्टूबर – रविवार अवकाश
पांचवीं छुट्टी : 19 अक्टूबर – रविवार अवकाश
छठवीं छुट्टी : 21 अक्टूबर – लक्ष्मी पूजन / दीपावली / गोवर्धन पूजा
सातवीं छुट्टी : 22 अक्टूबर – बलिप्रतिपदा / लक्ष्मी पूजा (दीपावली)
आठवीं छुट्टी : 25 अक्टूबर – चौथा शनिवार अवकाश
नौवीं छुट्टी : 26 अक्टूबर – रविवार अवकाश

https://www.youtube.com/watch?v=Jfn6lWphLOM

बैंक ग्राहकों के लिए सबसे अहम बात यह है कि जिनके पास बड़ी राशि का लेनदेन या जरूरी दस्तावेज जमा करने जैसे काम बाकी हैं, वे छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही अपनी योजना बनाएं। त्योहारों की भीड़ और लंबी कतारों से बचने के लिए (October Bank Holidays) को देखते हुए ऑनलाइन माध्यम सबसे आसान और तेज विकल्प है।

Related Articles

Back to top button