NZ vs SA T20 World Cup 2026 : फिन एलन का तूफानी शतक, न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह

NZ vs SA T20 World Cup 2026

NZ vs SA T20 World Cup 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराकर फाइनल (NZ vs SA T20 World Cup 2026) में जगह बना ली। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में खेले गए इस मुकाबले में कीवी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए।

लक्ष्य को महज 12.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है। इससे पहले 2021 में टीम खिताबी मुकाबले तक पहुंची थी, लेकिन तब उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

फिन एलन की तूफानी बल्लेबाजी ने बदला मैच का रुख

न्यूजीलैंड की जीत के नायक सलामी बल्लेबाज फिन एलन रहे, जिन्होंने धमाकेदार अंदाज में शतक जड़ते हुए मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। एलन ने सिर्फ 33 गेंदों में शतक ठोककर नया रिकॉर्ड बनाया और अपनी टीम को तेज जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 8 छक्के लगाए।

एलन के साथ ओपनर टिम सीफर्ट ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 58 रन बनाकर (NZ vs SA T20 World Cup 2026) टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों के बीच हुई तेज साझेदारी ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में डाल दिया।

साउथ अफ्रीका की पारी उतार-चढ़ाव भरी रही

इससे पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने शुरुआत से ही साउथ अफ्रीका को दबाव में रखा। अफ्रीकी टीम ने सिर्फ 12 रन पर क्विंटन डिकॉक और रयान रिकेल्टन के विकेट गंवा दिए।

इसके बाद कप्तान एडन मार्करम और डेवाल्ड ब्रेविस ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़कर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन मार्करम 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद डेविड मिलर और ब्रेविस भी जल्दी पवेलियन लौट गए और टीम 77 रन तक पांच विकेट गंवा चुकी थी।

मार्को येनसन ने दिलाई सम्मानजनक स्कोर

मुश्किल स्थिति में ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को येनसन ने पारी को संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। स्टब्स 29 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मार्को येनसन ने 30 गेंदों में नाबाद 55 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 2 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। इसके दम पर साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बना सका।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का भी शानदार प्रदर्शन

कीवी टीम की ओर से गेंदबाजी में रचिन रवींद्र और मैट हेनरी ने 2-2 विकेट (NZ vs SA T20 World Cup 2026) झटके। वहीं लॉकी फर्ग्यूसन, जिम्मी नीशम और कोल मकौंकी को भी एक-एक सफलता मिली। न्यूजीलैंड की इस शानदार जीत के साथ अब टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है और पहली बार खिताब जीतने के बेहद करीब खड़ी है।