Nupur Sharma : रांची में हिंसा का आलम- फायरिंग, आगजनी, इलाके में कर्फ्यू |

Nupur Sharma : रांची में हिंसा का आलम- फायरिंग, आगजनी, इलाके में कर्फ्यू

Nupur Sharma: Violence in Ranchi - Firing, arson, curfew in the area

Nupur Sharma

रांची। Nupur Sharma : बीजेपी नेता नुपुर शर्मा के आपत्तिजनक बयान के खिलाफ रांची में हिंसा भड़क गई। रांची का मुख्य सड़क इलाका रणक्षेत्र बन बैठा है। पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। बेकाबू भीड़ ने पुलिस को निशाना बनाया जबकि आसपास की दुकानों और एक धार्मिक स्थल पर भी पत्थर फेंके।

कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

भीड़ को नियंत्रित (Nupur Sharma) करने के लिए आगे आयी पुलिस को भी भागना पड़ा। इस पथराव में डेली मार्केट थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर, कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगातार फायरिंग कर रही है। फिलहाल स्थिति बेकाबू है। मौके पर रांची के सभी थानों के थानेदार और डीएसपी पहुंच गए हैं। पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल मंगवाया गया है। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

नमाज के बाद लोगों की भीड़

जानकारी के अनुसार नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ रांची में हिंसा हुई। हालत पूरी तरह बेकाबू है। लगातार हो रही फायरिंग पथराव में कई पुलिसकर्मी हुए घायल है। डेली मार्केट के थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए है। रांची के इकरा मस्जिद के पास नमाज के बाद लोगों की भीड़ है।

उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए अब तक फायरिंग जारी है। रांची के एसडीओ सिटी एसपी सहित कई पदाधिकारी मौजूद घटनास्थल पर मौजूद है। 

बवाल के दौरान पुलिसकर्मी और उपद्रवियों (Nupur Sharma) को भी लगी गोली है। पथराव से दर्जनों घायल है। सभी अस्पताल भेजे गए हैं। मेन रोड में बजरंगबली मंदिर के पास सबसे ज्यादा पत्थरबाजी  की खबर है। वहीं मंदिर पर भी हमला होने की खबर है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *