संपादकीय: अब ओवैसी यूपी में बिगाड़ेंगे खेल
Now Owaisi will spoil the game in UP
Editorial: असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईए ने अब उत्तरप्रदेश में भी ताल ठोकने के संकेत दे दिये हैं। हालांकि अभी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में लगभग दो साल का समय शेष है। लेकिन एआईएमआईए ने अभी से वहां दस्तक देने की योजना बना ली है। असद्दुदीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरूद्दीन ओवैसी ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ललकारा है कि वे उत्तरप्रदेश आ रहे हैं।
हालांकि छोटे ओवैसी की इस चुनौती को योगी आदित्यनाथ गंभीरता से नहीं लिया है और उनके वक्तय को हवा में उड़ा दिया है। वैसे भी योगी आदित्यनाथ जानते हैं कि ओवैसी की पार्टी उत्तरप्रदेश में भाजपा का खेल बिगाड़ ही नहीं सकती उल्टे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। बिहार विधानसभा चुनाव में इसका प्रमाण मिल ही चुका है। वहां एआईएमआईए के चुनाव लडऩे से एनडीए को ही फायदा हुआ था जिसने तीन चौथाई बहुमत हासिल कर लिया था जिबकी ओवैसी के कारण मुस्लिम वोटों का बिखराव होने से राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचा था।
यदि ओवैसी उत्तरप्रदेश में भी चुनाव लड़ते हैं तो निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गणित गड़बड़ा सकता है। उत्तरप्रदेश में एआईएमआईए के उत्तरप्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने तो यह ऐलान कर दिया है कि यदि उत्तरप्रदेश में एआईएमआईए के हाथों में रिमोट कंट्रोल आएगा तो वह उत्तरप्रदेश में पहली बार एक बुर्के वाली मुस्लिम महिला को मुख्यमंत्री बनाएंगे।
गौरतललब है कि एआईएमआईए ने किसी मुस्लिम को उपमुख्यमंत्री बनाने का दांव खेला था और उसे मुस्लिम दांव का भरपूर समर्थन मिला था। ऐसे में यूपी में किसी मुस्लिम महिला को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा सपा और कांग्रेस के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।
