देश

Noida News : गाड़ी टच होने पर 90 सेकंड में 17 थप्पड़, छीन लिए मोबाइल और पैसे, महिला ने रिक्शे वाले के कपड़े तक फाड़े

नोएडा, नवप्रदेश। नोएडा से एक महिला का बेरहमी से भरा वीडियो वायरल हो रहा है। महिला ने ईरिक्शा वाले को सिर्फ इसलिए पीटा क्योंकि उसका ईरिक्शा महिला की गाड़ी से टच (Noida News ) हो गया था।

जिसके बाद महिला ने रिक्शे वाले को बुरी तरह से थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। वहां मौजूद किसी ने भी महिला को रोकने की कोशिश नहीं की। वहां मौजूद लोगों ने महिला का वीडियों बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

अब इस महिला के खिलाफ सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। महिला के बेरहमी यहीं नहीं खत्म हुई। इस महिला ने रिक्शे वाले से पैसे और उसका मोबाइल भी छीन (Noida News ) लिया। जानकारी में पता चला कि महिला महिला बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्य है।

बताया जा रहा है कि महिला ने 90 सेकंड के अंदर ई-रिक्शा चालक को सरेआम 17 बार थप्पड़ मारे। वहां कई लोग मौजूद थे। लेकिन किसी ने भी महिला (Noida News) को रोकने की कोशिश नहीं की।

सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button