Nitin Nabin : नितिन नबीन 20 जनवरी को बनेंगे BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, PM मोदी रह सकते हैं प्रस्तावक

Nitin Nabin

Nitin Nabin

भारतीय जनता पार्टी (Nitin Nabin) में एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव होने जा रहा है। बीजेपी के नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट नितिन नबीन 20 जनवरी को पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, नितिन नबीन 19 जनवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जबकि 20 जनवरी को उनके औपचारिक रूप से अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है।

केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए यह चुनाव संगठनात्मक कैलेंडर का एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम बनने जा रहा है। नितिन नबीन दिसंबर में ही बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (Nitin Nabin) चुने गए थे और अब जेपी नड्डा की जगह पार्टी की कमान संभालने की तैयारी है।

सूत्रों के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रस्तावक के तौर पर मौजूद रह सकते हैं। पीएम मोदी की मौजूदगी को पार्टी की वैचारिक निरंतरता और संगठनात्मक स्थिरता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। इसके अलावा बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री, सभी राज्य बीजेपी अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता दिल्ली में मौजूद रहेंगे।

नामांकन प्रक्रिया बीजेपी के आंतरिक संगठनात्मक ढांचे के तहत की जा रही है। इस दौरान कई वरिष्ठ नेता, केंद्रीय नेतृत्व के सदस्य और प्रमुख पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं। यही कारण है कि यह कार्यक्रम पार्टी के संगठनात्मक कैलेंडर में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

(Nitin Nabin) 20 जनवरी को होगा औपचारिक ऐलान

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 जनवरी को नए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। इस घोषणा से आने वाले चुनावी दौर से पहले पार्टी की नेतृत्व संरचना को लेकर स्पष्टता आएगी। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी की संगठनात्मक रणनीति की दिशा भी तय होगी।

राजनीतिक जानकार इस पूरे घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। यह नियुक्ति ऐसे समय पर हो रही है, जब भारतीय जनता पार्टी देशभर में अपनी संगठनात्मक पकड़ को और मजबूत करने पर फोकस कर रही है। 20 जनवरी को आधिकारिक घोषणा के बाद पार्टी की आगे की रणनीति को लेकर और संकेत मिलने की उम्मीद है।

14 दिसंबर को बने थे कार्यकारी अध्यक्ष

बिहार के पांच बार के विधायक नितिन नबीन (Nitin Nabin) को 14 दिसंबर को बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। हालांकि खरमास के कारण उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का औपचारिक कार्यभार अब तक रुका हुआ था। 14 जनवरी को खरमास समाप्त होने के बाद अब इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन (Nitin Nabin) लगातार अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर रहे हैं। इससे पहले भी वह संगठन में कई अहम पदों पर रह चुके हैं, जिनमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार अध्यक्ष का दायित्व भी शामिल है।

इस बीच, झारखंड बीजेपी में भी संगठनात्मक बदलाव लगभग तय माना जा रहा है। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू का भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई का नया अध्यक्ष बनना लगभग तय है। वह इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही इसका भी औपचारिक ऐलान किया जाएगा।