Nitin Gadkari Transport Meeting : सभी राज्यों के परिवहन मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए केदार कश्यप, सड़क सुरक्षा पर कड़ा जोर

Nitin Gadkari Transport Meeting

Nitin Gadkari Transport Meeting

परिवहन मंत्री केदार कश्यप आज नई दिल्ली में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari Transport Meeting ) की अध्यक्षता में आयोजित सभी राज्यों के परिवहन मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि अधिकांश सड़क मौतें सुरक्षा नियमों का पालन न करने के कारण होती हैं। उन्होंने सभी राज्यों को निर्देशित किया कि दो-पहिया वाहन चालकों और सहयात्रियों द्वारा हेलमेट और सीट बेल्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और ओवरलोडिंग को रोकने के लिए कठोर कार्रवाई की जाए।

छत्तीसगढ़ के परिवहन कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी

बैठक (Nitin Gadkari Transport Meeting ) में मंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग की योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी केंद्रीय मंत्री गडकरी को दी। इस अवसर पर सचिव परिवहन विभाग श्री एस. प्रकाश भी उपस्थित थे। मंत्री ने ओवरलोडिंग के खिलाफ कठोर कार्रवाई को सड़कों पर दुर्घटनाओं में कमी लाने का अहम उपाय बताया। बैठक में सभी राज्यों द्वारा ओवरलोड वाहनों पर नियमित जांच, तकनीकी निगरानी और कड़े दंडात्मक प्रावधान लागू करने पर सहमति बनी।

सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान, स्कूल और कॉलेज स्तर पर यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार, सड़क सुरक्षा मित्र की भागीदारी, हिट एंड रन मामलों में मुआवजा और कैशलेस उपचार पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा मोटर व्हीकल अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन और नए वाहन सुरक्षा प्रावधानों पर विचार-विमर्श हुआ।

RDTC और DTC भवन समय पर पूर्ण करने का लक्ष्य

मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि केंद्र सरकार की मंशा के अनुसार सभी स्वीकृत क्षेत्रीय चालक प्रशिक्षण केंद्र (RDTC) और जिला परिवहन केंद्र (DTC) भवनों का निर्माण तय समय में पूरा किया जाएगा।

ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर से तकनीकी जांच में सुधार

राज्य में अब तक 8 ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर संचालित हैं (रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, कोरबा, राजनांदगांव, रायगढ़)। मशीनों द्वारा होने वाली फिटनेस जांच पारदर्शी और तकनीकी रूप से सटीक है। संचालन में छत्तीसगढ़ का दूसरा स्थान है। मंत्री ने बताया कि जल्द ही जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद, कांकेर, दंतेवाड़ा, सारंगढ़ और सूरजपुर में नए केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों का कैशलेस उपचार

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार की पहल पर सड़क दुर्घटना पीड़ितों के कैशलेस उपचार योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बैठक में हिट एंड रन मामलों में मुआवजा, सड़क सुरक्षा अभियान, सड़क सुरक्षा मित्र, और “शून्य प्राणहानि जिला” के लिए रायपुर के चयन जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

वाहन सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर जोर

बैठक (Nitin Gadkari Transport Meeting ) में मोटर व्हीकल अधिनियम के नए प्रस्तावित संशोधनों पर भी विचार हुआ। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना और ओवरलोडिंग रोकना सहित ट्रैफिक नियमों का पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक से स्पष्ट हुआ कि सरकार सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।