
बिहार की राजनीति में लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब लगभग विराम लग (Nishant Kumar Entry Confirmed) गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जल्द ही सक्रिय राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि करते हुए संकेत दिया है कि पार्टी शीघ्र ही औपचारिक घोषणा करेगी।
श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य भर में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच लंबे समय से यह मांग उठ रही थी कि निशांत राजनीति में आएं। उनके मुताबिक यह फैसला संगठन को नई ऊर्जा देगा और युवा वर्ग को जोड़ने में मदद करेगा।
जेडीयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने भी बयान (Nishant Kumar Entry Confirmed) देते हुए कहा कि निशांत एक शिक्षित और सक्षम युवा हैं, जिन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने इसे पार्टी के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि संगठन में नई पीढ़ी की भागीदारी समय की जरूरत है।
वहीं जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि राजनीति में साफ छवि और योग्य युवाओं का आना स्वागतयोग्य है। उन्होंने विपक्षी नेता तेजस्वी यादव के साथ किसी तुलना को खारिज करते हुए कहा कि निशांत की शैक्षणिक पृष्ठभूमि और व्यक्तिगत छवि अलग पहचान रखती है।
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि निशांत कुमार किसी चुनावी मैदान में उतरेंगे या संगठनात्मक भूमिका (Nishant Kumar Entry Confirmed) निभाएंगे। अंतिम निर्णय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। लेकिन इतना तय है कि उनकी एंट्री से बिहार की राजनीति में नई बहस और समीकरण बनने की संभावना है।



