देश

Nirjala Ekadashi Controversy : निर्जला पर नशा”…धर्म की पवित्रता से खिलवाड़…फॉलोअर्स की दीवानगी में गिरफ़्तारी तक…Youtuber ने किया कांड…देखें Video…

राजस्थान, 7 जून। Nirjala Ekadashi Controversy : सोशल मीडिया की सनक और वायरल होने की हवस ने एक बार फिर सीमाएं लांघ दीं। निर्जला एकादशी — जिस दिन श्रद्धालु पूरे दिन निर्जल रहकर व्रत रखते हैं — उसी दिन कुछ युवकों ने सार्वजनिक रूप से बियर और शराब बांटकर धार्मिक मर्यादाओं को चुनौती दी।

वीडियो में एक यूट्यूबर ‘लप्पू सचिन‘ अपने साथियों के साथ राहगीरों को बियर और शराब परोसते नज़र आता है। प्लास्टिक के गिलास, कार्टून से निकाली (Nirjala Ekadashi Controversy)गई बोतलें, और हंसते चेहरे — सब कुछ एक कंटेंट बनाने की लालसा में किया गया। लेकिन इस बार इंटरनेट की लाइट्स के पीछे कानून की सख्ती खड़ी थी।

https://navpradesh.com/tribal-development-chhattisgarh/

पुलिस ने इसे न केवल धार्मिक भावना को आहत करने वाला माना, बल्कि सार्वजनिक शांति भंग करने और समाज में विद्वेष फैलाने वाला कृत्य भी (Nirjala Ekadashi Controversy)कहा। सातों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने कबूला कि यह सब फॉलोअर्स और वायरल कंटेंट की चाह में किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक अवसरों पर ऐसा “सोशल स्टंट” अब किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तकनीकी टीम वीडियो का फुल ऑडिट कर रही है, ताकि और भी साझेदारों की पहचान की जा सके।

https://twitter.com/TaviJournalist/status/1932486113043886398

Related Articles

Back to top button