छत्तीसगढ़

BREAKING : निगम-मंडलों के लिए दूसरी सूची फाइनल! अहम पदों के लिए 10…

रायपुर/नवप्रदेश। निगम- मंडल (nigam mandal) व आयोगों में नियुक्तियों की पहली लिस्ट से ज्यादा मशक्कत दूसरी और अंतिम लिस्ट (second list) में करनी पड़ी। कांग्रेस की कोर्डिनेशन कमेटी बैठक (meeting) दो पालियों में चली। पहली पाली की बैठक में 3 घंटे से ज्यादा व्यतित करने के बाद भी नामों पर सहमति नहीं बन पाई थी। और दूसरी सूची लगभग फाइनल (final) हो गई।

नतीजतन लंच ब्रेक के बाद दूसरी पाली की बैठक (meeting) में नामों पर अंतिम जिरह हुई तब जाकर सूची (second list) लगभग फाइनल (final) की गई। खासकर उन नामों पर ज्यादा लंबी बहस छिड़ी जो किसी न किसी गुट की फरमाईश थे। वहीं बहुत से नाम ऐसे भी हैं जिनके गुण-दोषों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तय करेंगे। इसके बाद ही सूची का अनुमोदन आला कमान करेंगी।

बता दें कि पहली सूची में जिस तरह विधायकों की बड़ी संख्या को संतुष्ट किया गया है। ठीक उसी तरह इस बार दूसरी लिस्ट में भी तकरीबन खास और मलाईदार निगम-मंडलों (nigam mandal) का जिम्मा 10 विधायकों को दिया जा सकता है। इसके बाद बकाया बचे पदों पर पार्टी के वफादारों, मंत्रियों, संगठन के करीबियों को दिया जाएगा।

मानसून सत्र को लेकर भी चर्चा

जानकारी के मुताबिक इस बैठक में मानसून सत्र को लेकर भी चर्चा की गई। वहीं पार्टी के अन्य मसलों पर भी बैठक में कई बातें रखीं गईं। लंबी चली बैठक के बाद वरिष्ठ नेता होटल बेबीलोन भोजन के लिए रवाना हुए। जबकि दावेदार दूसरी लिस्ट का बेसब्री से इंतजार करते रहे। बता दें कि प्रदेश में कई निगम मंडलों में तो चेयरमैन की नियुक्ति हो गयी है, लेकिन ब्रेवरेज कारपोरेशन, बीज निगम, प्रर्यटन मंडल जैसे कई बड़े निगम-मंडलों में अभी नियुक्ति होनी बाकी है। लिहाजा कई सीनियर कांग्रेस नेता इस बाबत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कई हो चुके संतुष्ट, बहुत से राह तक रहे

देर शाम नाम फाइनल हुए पर नामों का ऐलान टुकड़ों में किया जाएगा। एक साथ संभवतया पूरी सूची के नामों का ऐलान नहीं किया जाएगा। दूसरी लिस्ट के लिए हुई बैठक में नामों को फिलहाल 3 से 5 दिन लगेंगे। अंतिम अनुमोदन के लिए सूची पर वक्त लग सकता है। दूसरी सूची के ऐलान में पहले करीब 35 नामों की घोषणा होगी।

पुनिया बोले- अभी सूची पर प्रारंभिक चर्चा

प्रक्रिया पूरी करने में समय लगेगा, सूची को आला कमान के अनुमोदन के बाद जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री गुण दोष के आधार पर जारी करेंगे। आनन फानन में कोई सूची जारी नहीं होगी।
-पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बैठक केे बाद मीडिया से चर्चा में


Related Articles

Back to top button