बिजनेस

Nifty Down Market Close : सेंसेक्स-निफ्टी फिर फिसले, बाजार लाल निशान में बंद

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर लाल निशान में बंद (Nifty Down Market Close) हुआ। बीएसई सेंसेक्स 324.17 अंकों की गिरावट के साथ 83,246.18 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 में 108.85 अंकों की कमजोरी दर्ज की गई और यह 25,585.50 पर आकर थम गया। कारोबार की शुरुआत भी आज कमजोरी के साथ हुई थी और दिनभर बाजार पर दबाव बना रहा।

https://youtu.be/w66toFnG6ms

आज के सत्र में सेंसेक्स की 30 में से केवल 14 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ बंद हो सके, जबकि 16 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी 50 की बात करें तो 50 में से सिर्फ 19 शेयर हरे निशान में रहे और 31 शेयर लाल निशान में बंद हुए। यह आंकड़े बाजार की व्यापक कमजोरी को दर्शाते हैं।

सेंसेक्स के शेयरों में इंडिगो ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया और इसके शेयर 4.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ (Nifty Down Market Close) बंद हुए। इसके अलावा टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी और ट्रेंट जैसे शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे इन कंपनियों के शेयर एक से तीन प्रतिशत तक चढ़े।

दूसरी ओर, दिग्गज कंपनियों में बिकवाली का दबाव ज्यादा नजर आया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.04 प्रतिशत की गिरावट दर्ज (Nifty Down Market Close) की गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एटरनल, टाइटन, अडाणी पोर्ट्स, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी जैसे शेयर भी नुकसान के साथ बंद हुए।

https://youtu.be/lNCcMI5v0qw

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक वैश्विक संकेतों में अनिश्चितता, चुनिंदा शेयरों में मुनाफावसूली और निवेशकों की सतर्कता के कारण बाजार पर दबाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में निवेशकों की नजर वैश्विक बाजारों के रुख और घरेलू आर्थिक संकेतकों पर टिकी रहेगी, जो बाजार की अगली दिशा तय कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button