छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने फिर मचाया आतंक, सड़क निर्माण में लगे 27 वाहनों को फूंका

  • सड़क निर्माण में लगे थे वाहन, निजी कम्पनी के केम्प व ऑफिस पहुंचकर दिया घटना को अंजाम

बीजापुरl नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी दहशत फैलाने और निर्माण कार्य में बाधा डालने की कोशिश की है। नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया। मामला गढ़चिरोली के दादापुर का है जहां लगभग 27 वाहनों में नक्सलियों ने फूंक दिया।


मिली जानकारी अनुसार, इस आगजनी से 6 से 7 करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है।

दरअसल बीती रात कई हथियार बन्द नक्सलियों ने सड़क बनाने के काम में लगी निजी कम्पनी के केम्प व ऑफिस पहुंचकर वहां खड़ी सभी मशीनों को आग के हवाले कर इस घटना को अंजाम दिया। सूत्रों के मुताबिक यहां दुर्ग के एक ठेकेदार की कम्पनी का ठेका था।

Related Articles

Back to top button