छत्तीसगढ़

तोंगगुडा मे दो पुलिस कर्मियों की हत्या मे शामिल नक्सल आरोपी गिरफ्तारी

राजेश झाड़ी बीजापुर

◾थाना पामेड़ और एसटीएफ की सयुंक्त कार्यवाही।

बीजापुर – थाना पामेड़ और एसटीएफ पामेड़ की संयुक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक भास्कर शर्मा , सीसी महंथ सिंह, सीसी यादराम बघेल के हमराह को मुखबिर सूचना पर तोंगगुडा में हुए पुलिस जवानों की हत्या के आरोपी को धर्मावरम जिड पल्ली के जंगल में एरिया डॉमिनेशन के दौरान पकड़ने में सफलता हासिल किया। नक्सल आरोपी कवासी कोसा पिता गंगा उम्र 20 वर्ष सकिन भूसापुर थाना उसुर के माओवादी जो पामेड़ एरिया कमेटी में सदस्य के तौर पर काम करता था। 26 जून 19 को एरिया डॉमिनेशन के दौरान गिरफ्तारी करने में सफलता हासिल की है।

Related Articles

Back to top button