Naxalites Attacked In Bijapur : आज ही खुले पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने फेंका UBGL, जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Naxalites Attacked In Bijapur : आज ही खुले पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने फेंका UBGL, जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

FILE PHOTO

FILE PHOTO

रायपुर/बीजापुर/नवप्रदेश। Naxalites Attacked In Bijapur : नक्सलियों ने एक बार फिर से बस्तर में सुरक्षाबलों के कैंप पर उसी दिन हमला कर दिया जिस दिन कैंप खुला। जवानों ने उनके हमले को बहादुरी से नाकाम कर दिया। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि, वे अब सुरक्षाबलों के कैंपों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं।

गुरुवार को एक बार फिर से बीजापुर में नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर हमला कर दिया। हमले में नक्सलियों ने बड़ी संख्या में BGL (बैरेल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे हैं। जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग निकले। मौके से 5-5 किलो के 6 IED बरामद हुए हैं। फिलहाल इस हमले में किसी जवान को नुकसान की खबर नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुंडम इलाके में सुरक्षाबलों ने आज ही नया कैंप स्थापित किया है। स्थापना के बाद करीब 1 से डेढ़ बजे के बीच नक्सलियों ने UBGL से हमला करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्यवाही में सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी शुरू कर दी और नक्सलियों को भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। गोलीबारी के बाद इलाके में सर्चिंग के दौरान बीडीएस की टीम ने 5-5 किलोग्राम के 6 IED बम बरामद किये गए हैं।

बड़े हमले की फ़िराक में थे नक्सली

यह इलाका घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। जहां सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों का प्रभाव कम करने के लिए कैंपों का निर्माण किया जा रहा है। ताकि नक्सलियों की उपस्थिति को कम किया जा सके। नक्सलियों ने आज निर्माणाधीन कैम्पों पर हमला कर दिया, ताकि काम रुक जाये।

लेकिन जवानों ने बहादुरी से मुकाबला करते हुए उन्हें खदेड़ किया। साथ ही उन्होंने इलाके में LED बम भी लगा लगे रहे थे, जिसे जवानों ने सतर्कता से निष्क्रिय कर दिया है। नक्सली बड़े हमले की फ़िराक में थे लेकिन जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *