छत्तीसगढ़

Naxal Surrender Rehabilitation Initiative : 2.36 करोड़ रुपये के इनामी 10 माओवादियों ने किया समर्पण, हथियार छोड़ थामा संविधान

मध्य प्रदेश के बालाघाट सहित छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कई हिंसक वारदात में शामिल रहे कान्हा भोरमदेव (केबी) क्षेत्र के कुल 10 माओवादी ने रविवार को औपचारिक समर्पण (Naxal Surrender Rehabilitation Initiative) किया।

इन माओवादियों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। बालाघाट में आयोजित पुनर्वास से पुनर्जीवन कार्यक्रम में माओवादियों ने अपने हथियार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष सौंपे। दो AK-47 सहित कुल आठ हथियार जमा कराए गए। समर्पण के बाद मुख्यमंत्री ने सभी माओवादियों को संविधान की प्रति प्रदान की।

https://youtu.be/P2s8ogJQoes

इन माओवादियों पर एमएमसी (मध्य प्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़) ज़ोन में कुल 2.36 करोड़ रुपये का इनाम (Naxal Surrender Rehabilitation Initiative) घोषित था। इनमें 62-62 लाख के दो इनामी—सुरेंद्र उर्फ कबीर और राकेश—सबसे अधिक वांछित थे। डॉ. यादव ने कार्यक्रम में कहा कि यह राज्य के लिए ऐतिहासिक क्षण है। हाकफोर्स, CRPF, कोबरा व पुलिस बल की वीरता और धैर्य से यह परिणाम संभव हुआ है।

पिछले तीन वर्षों में बालाघाट में 2.17 करोड़ रुपये के 17 इनामी नक्सली मारे गए हैं। वहीं पिछले दो महीनों में 2.81 करोड़ रुपये मूल्य के कुल 11 माओवादी समर्पण (Naxal Surrender Rehabilitation Initiative) कर चुके हैं। अभियान को गति देने के लिए जिले में नौ नए कैंप स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा— “जो हथियार छोड़कर समाज की धारा में लौट रहे हैं, उनके पुनर्वास की जिम्मेदारी सरकार की है। जो बचे हैं, वे भी आएं—सरकार दो कदम आगे बढ़कर उन्हें अपनाएगी।”

समर्पण की कहानी

मुक्की परिक्षेत्र में खापा के बीट गार्ड गुलाब उइके और हाकफोर्स के जवान कासी, रघुवीर पंद्रे, मिथिलेश मेरावी, तुलसी यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गुलाब उइके ने बताया कि माओवादियों ने स्वयं संपर्क कर आत्मसमर्पण की इच्छा जताई थी। अनुमति मिलते ही उन्हें शनिवार को बालाघाट के IG बंगला लाया गया और बाद में पुलिस लाइन में रखा गया।

https://youtu.be/dFJRqholXvw

इन्होंने किया समर्पण — नाम / इनाम राशि

सुरेंद्र उर्फ कबीर उर्फ सोमा डोडी (सुकमा) — 62 लाख

राकेश ओडी उर्फ मनीष (गढ़चिरौली) — 62 लाख

समर उर्फ समारू उर्फ राजू (बीजापुर) — 14 लाख

सलीता उर्फ सावित्री (बीजापुर) — 14 लाख

विक्रम उर्फ हिड़मा वट्टी (सुकमा) — 14 लाख

लालसिंह मेरावी उर्फ सींगा/प्रवीण (दंतेवाड़ा) — 14 लाख

शिल्पा नुप्पो (बीजापुर) — 14 लाख

जरीरा उर्फ जोगी मुसाक (बीजापुर) — 14 लाख

जयशीला उर्फ ललिता ओयम (बीजापुर) — 14 लाख

नवीन नुप्पो उर्फ हिड़मा (सुकमा) — 14 लाख

Related Articles

Back to top button