Navpradesh’s Special : अरुण साव बोले- कांग्रेस डरी-सहमी हुई इसलिए विधायकों का टिकट काटा..

Navpradesh's Special :
-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव से नवप्रदेश की खास बातचीत, कहा- ‘छत्तीसगढ की खुशहाली व तरक्की का होगा हमारा घोषणा पत्र
बिलासपुर/नवप्रदेश। Navpradesh’s Special : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव पार्टी के चुनाव अभियान में इन दिनों व्यस्त हैं। चूंकि वह लोरमी विधानसभा सीट से खुद भी चुनाव मैदान में हैं, इस लिहाज से भी अनुमान उनकी व्यस्तता का अनुमान लगाया जा सकता है। वह छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं।
उनका कहना है कि कांग्रेस सरकार ने लोगों के भरोसे को तोड़ने का काम किया है। बेरोजगार युवाओं, पीएससी के उम्मीदवारों, आवासहीन गरीबों के साथ सरकार ने खिलवाड़ किया है। पूरे चुनाव परिदृश्य और अपनी पार्टी के चुनाव अभियान पर अरूण साव ने हमारे मुंगेली जिला प्रतिनिधि सुशील शुक्ला से खास बातचीत के अंश –
कांग्रेस वोटरों को प्रभावित करने घोषणा पर घोषणा किए जा रही है, आपकी पार्टी चुनाव घोषणा पत्र पर मौन है ?
चुनाव घोषणा पत्र जल्द ही जारी होगा। घोषणा पत्र में सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा जायेगा। घोषणा पत्र लगभग तैयार हो चुका है। भाजपा का घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ की खुशहाली और तरक्की का घोषणा पत्र होगा। प्रथम चरण के मतदान के पहले ही भाजपा का घोषणा पत्र जारी हो जायेगा। कांग्रेस केवल घोषणा करती है, निभाती नही है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के अधिकांश वादे पूरे नहीं किए।
प्रदेश में शराब बंदी का मामला हो, कर्मचारियों का नियमितीकरण सहित अधिकांश वादे पूरे नही किये पुनः नई नई घोषणाएं करने में लगी हुई है। जिसे जनता अच्छी से समझ रही है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने आवास के नाम पर गरीब जनता को धोखा दिया है। भाजपा सरकार बनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले आवास निर्माण पर सबसे पहले हस्ताक्षर किये जायेंगे। हमारी पार्टी ने धान एवं कर्जमाफी के साथ ही किसानों के हितों को घोषणा पत्र में विशेष स्थान दिया है। 3 दिसम्बर को जब मतगणना होगी तो छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा।
टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में ही नहीं आपकी पार्टी में भी असंतोष देखा जा रहा है कैसे निपटेंगे ?
भाजपा ने संतुलित ढंग से टिकिट वितरण कर सभी वर्गों का ध्यान रखा है। वही कांग्रेस में टिकिट वितरण के बाद घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की नाराजगी का असर भी परिणाम पर पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी अपनी हार को लेकर डरी और घबराई हुई है। उन्हें अपने 22 विधायकों का काटा है। सरकार की विफलता का ठीकरा कांग्रेस सरकार ने अपने विधायकों पर फोड़ा है। हमारी पार्टी ने टिकट वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं का असंतोष दूंर कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी अनुशासित पार्टी है और हमारे कार्यकर्ता अनुशासन से बंधे हुए हैं।
कांगेस अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रही है, आपे प्रमुख मुद्दे क्या हैं ?
प्रदेश की जनता में सरकार के खिलाफ आक्रोश है।उन्होने कहा कांग्रेस की सरकार रोड के गड्ढ़े तक नही भर पाई। वह सड़कें क्या बनाएगी। जनता बदलाव चाह रही है। प्रदेश में फैली अराजकता एवं खोखली घोषणाओं का करारा जवाब जनता देगी। गौठान वीरान पड़े हैं। जहां गाएं हैं भी, उनके लिए चारे का कोई प्रबंध नहीं है। ये सड़कों पर भटकने के लिए मजबूर हैं। सरकार ने बेरोजगारों को भत्ता देने का वादा कर नियम – कानून की आड़ लेकर उन्हें धोखा देने का काम किया है।
कांग्रेस का लक्ष्य 75 पार का है, आप अपनू को कहां देख रहे हैं ?
यह तो आने वाला समय बतायेगा। कांग्रेस को इसका जवाब प्रदेश की जनता देगी । 3 दिसम्बर को ही कांग्रेस का भ्रम टूटेगा । छत्तीसगढ़ में कितना भ्रष्टाचार हुआ है, राज्य की जनता जानती है। राज्य पूरी तरह अराजकता की स्थिति से गुजर रहा है। कानून -व्यवस्थआ की स्थिति इतनी ख़राब कभी नहीं रही। बात- बात पर चाकू चल रहा है।
छोटी -बड़ई किसी भी सरकारी संस्था में में बिना लेन-देन के जनता का कोई काम नहीं हो रहा है। पांच साल के कांग्रेस शासन में राज्य की जनता त्रस्त हो चुकी है। अगर इसके बाद भी कांग्रेस का कोई लक्ष्य है तो वहीं जाने।
आपकी पार्टी के प्रमुख चुनावी मुद्दे क्या हैं ?
हमारी सरकार के 15 साल के काम, मोदी का विश्वास व भूपेश का धोखा ही जनता के सामने रखा जायेगा और यही मुद्दे ही जनता के सामने जीत के लिये पर्याप्त हैं। नारा दिया गया है कि भूपेश है तो भरोसा है , इस भरोसे को देखना है तो बेरोजगार युवा वर्ग , पढ़े-लिखे पीएससी के उम्मीदवारों, गरीबों से आवास के नाम पर किये गये खोखले वादे पर कौन भरोसा करेगा ?
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पूरे प्रदेश के साथ लोरमी से खुद भी चुनाव मैदान में हैं इस दोहरी जिम्मेदारी को कैसे देखते हैं?
एक तरफ पार्टी की सरकार बनाने के लिए पार्टी के विधायकों को जिताने का प्रयास करना वही लोरमी क्षेत्र में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने की जइमू है । भाजपा कार्यकर्ताओं के टीम वर्क की बदौलत दोनों जिम्मेदारियों पर पार्टी के भरोसे पर हम खरे उतरेंगे। हमारी पार्टी का अपना विजन है । कांग्रेस का क्या ह ? कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां ही क्या हैं ? हमारा विजन शांति, अमन-चैन और कानून का शासन वापस लाना है और राज्य भू भाजपा की सरकार बनते ही बदलाव दिखाई देगा। छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास होगा।