धनबल, बाहुबल के बगैर राजधानी में 8 साल कम बड़ी बात नहीं : डॉ. महंत |

धनबल, बाहुबल के बगैर राजधानी में 8 साल कम बड़ी बात नहीं : डॉ. महंत

nav pradesh 8th anniversary, speaker dr. charandas mahant, navpradesh,

navpradesh 8th anniversary, dr. mahant

रायुपर/नवप्रदेश। नव प्रदेश (nav pradesh 8th anniversary) की आठवीं वर्षगांठ समारोह के अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ विधानसभा के स्पीकर डॉ. चरणदास महंत ( speaker dr. charandas mahant) ने कहा कि लग ही नहीं रहा कि नव प्रदेश के आठ साल पूरे हो गए।

धनबल भी नहीं था बाहुबाल भी नहीं। उसके बावजूद राजधानी में आठ साल…कम बड़ी बात नहीं है। उन्होंने नव प्रदेश को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव प्रदेश तीन राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड की तरह ही अन्य सभी रायों से भी प्रकाशित हो।

नव प्रदेश (nav pradesh 8th anniversary) के उद्भव काल से आज तक के सफर की ओर इशारा करते हुए डॉ. महंत (speaker dr. mahant) ने कहा कि मैंने देखा है कि कैसे एक साप्ताहिक दैनिक बनता है और फिर पूरे प्रदेश में अपनी पैठ बना लेता है।

उन्होंने मार्गदर्शन करते हुए यह भी कहा कि पत्रकारिता जगत के लिए प्रासंगिक गुरुमंत्र- ‘शब्द संभाले बोलिए, शब्द के हाथ न पांव। एक शब्द करे औषधि, एक शब्द करे घाव।’ को सदैव याद रखना होगा।

नरवा, गरुवा… का जिक्र कर विस अध्यक्ष ने कहीं ये बड़ी बातें

 हमारे मुख्यमंत्री ने लगाया छक्का

डॉ. महंत ने आगे कहा कि जहां तक कार्यक्रम के विषय ‘ग्रामीण अर्थव्यस्था से समृद्ध होते छत्तीसगढ़’ विषय का सवाल है तो मैं कहना चाहूंगा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्रिकेट के छक्के की तरह इस दिशा में छक्का जड़ दिया है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति व इसकी पहचान नरवा, गरुवा, घुरवा, बारी से है। हम सभी चाहते हैं कि इससे देश व दुनिया परिचित हैं। यह मुख्यमंत्री के साथ ही हम सबका सपना है।

दोनों भाई अमेरिका में बजाएंगे डंका

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढिय़ां लोगों की की पहचान ही है गढऩे की। गढऩे में प्रदेश लोग नंबर वन है हम लोग इसे गढ़कर ही रहेंगे। विस अध्यक्ष ने इस दौरान अपनी व मुख्यमंत्री बघेल की प्रस्तावित अमेरिका की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा है कि हम दोनों भाई अमेरिका में इसी (नरवा, गरुवा, घुरवा, बारी) का डंका बजाएंगे। हमने दिल्ली वालों को नहीं बताया और न समझाया। सीधे जाकर हार्वड में बताएंगे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *