देशबिजनेस

Rich List : एलन मस्क की संपत्ति 320 बिलियन डॉलर से घटकर 138 पर पहुंची…अमीरों की लिस्ट में ये 2 बड़े बिजनेसमैन दे रहे हैं कड़ी टक्कर

नई दिल्ली/बिजनेस डेस्क। Rich List : दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों के बीच एक- दूसरे को पीछे- छोड़ने की जंग लगातार जारी रहती है और ताजा मुकाबला एशिया और भारत के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी और एमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के बीच देखा जा रहा है। दोनों दिग्गज कारोबारियों की संपत्ति में बेहद मामूली अंतर रह गया है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अदाणी की संपत्ति 119 बिलियन डॉलर है और वहीं बेजोस की संपत्ति 118 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। इस तरह देखें तो अदाणी के मुकाबले बेजोस की संपत्ति में एक बिलियन डॉलर का कम है। बीते 24 घंटे में अदाणी की संपत्ति में 698 मिलियन डॉलर (Rich List) और बेजोस की संपत्ति में 279 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ था।

एलन मस्क के नाम हुआ सबसे अधिक संपत्ति खोने का रिकॉर्ड

2022 में एलन मस्क की संपत्ति में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली है। 2021 में जहां उनकी संपत्ति 320 बिलियन डॉलर के करीब थी, जो कि जनवरी 2023 में घटकर 138 बिलियन डॉलर पर आ गई है। उनकी संपत्ति में गिरावट की बड़ी वजह उनकी कंपनी टेस्ला के शेयर में कमी आना है। इस कारण मस्क की संपत्ति में करीब 200 बिलियन डॉलर की कमी आई है और वे एक वर्ष में दुनिया में सबसे अधिक संपत्ति खोने वाले शख्स बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड 58.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति खोने के कारण जापान के प्रमुख निवेशक मासायोशी सोन के नाम था।

अदाणी से कल आगे निकल गए थे बेजोस

शेयरों की कीमत के आधार पर अमीरों की सूची में प्रतिदिन फेरबदल होता रहता है। वहीं, कल बेजोस की संपत्ति में 5.23 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ था, जिस कारण उनकी संपत्ति अदाणी से अधिक हो गई थी। वहीं, इस दौरान अदाणी की संपत्ति में 912 मिलियन डॉलर का (Rich List) घाटा हुआ था।

Related Articles

Back to top button