खेलछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी हेमबती नाग को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित

-राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी हेमबती नाग को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2024

नई दिल्ली/रायपुर/नवप्रदेश। National Judo player Hembati Nag: राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी कोंडागांव की हेमबती नाग को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024 से सम्मानित किया। हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया। अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है।

https://twitter.com/vishnudsai/status/1872173728437878959

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार ऐसे प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। निश्चित ही बिटिया (National Judo player Hembati Nag) की यह उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। बिटिया हेमबती को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं।

https://navpradesh.com/cm-sai-released-the-poster-of-national-forest-resident-sports-competition/

Related Articles

Back to top button