Rajyog Bhawan Brahma Kumari राष्ट्रीय ध्वज याद दिलाता है कि हम हैं भारतीय : ब्रह्माकुमारी स्वाति

Rajyog Bhawan Brahma Kumari राष्ट्रीय ध्वज याद दिलाता है कि हम हैं भारतीय : ब्रह्माकुमारी स्वाति

1 Bilaspur Prajapita Rajyog Bhawan Brahma Kumari Ishwariya Vishwavidyalaya Abhiyan Tricolor every house

1 Bilaspur Prajapita Rajyog Bhawan Brahma Kumari Ishwariya Vishwavidyalaya Abhiyan Tricolor every house

राजयोग भवन की संचालिका बीके स्वाति दीदी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की

बिलासपुर/नवप्रदेश। Bilaspur Prajapita Rajyog Bhawan Brahma Kumari Ishwariya Vishwavidyalaya Abhiyan Tricolor every house: हमारा तिरंगा झन्डा भारत के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। यह हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान से लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना और भी अधिक जागृत हुई है और यह उन वीर बलिदानियों की स्मृति दिलाता है जिन्होंने इस महान राष्ट्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
उक्त वक्तव्य प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बिलासपुर की मुख्य शाखा टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित राजयोग भवन की संचालिका बीके स्वाति दीदी ने हर घर तिरंगा में कहा।

आज हर घर तिरंगा 2024 अभियान का शुभारंभ करते हुए दीदी ने राष्ट्रीय ध्वज का महत्व बताते हुए कहा कि जब कोई कार्य व्यक्तिगत रूप से स्वयं किया जाता है तब हम उससे दिल से जुड़ जाते है। पहले राष्ट्रीय ध्वज आम नागरिक को फहराने का अधिकार नहीं था। परन्तु हर घर तिरंगा अभियान से राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारा रिश्ता और भी खास हो गया है।

उन्होंने कहा (Bilaspur Prajapita Rajyog Bhawan Brahma Kumari Ishwariya Vishwavidyalaya Abhiyan Tricolor every house) अब राष्ट्रिय ध्वज को सार्वजनिक, निजी संगठनों या शैक्षणिक संस्थान या घरों में फहराया जा सकता है। सिर्फ हमें राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान का ध्यान रखते हुए उसके नियमों का पालन करना है। हर घर तिरंगा अभियान से हर भारतीय का तिरंगे से व्यक्तिगत जुड़ाव हुआ है और राष्ट्र-निर्माण के प्रति अपने कर्तव्य के प्रति जागृति आई है।

हर रंग का अपना महत्व

इस दौरान दीदी ने तिरंगे में तीन रंगों का महत्व बताया, कहा हर रंग का अपना महत्व है। केसरिया रंग शक्ति, शौर्य और आत्मविश्वास को दर्शाता है। सफेद रंग शांति का संदेश देता है और हम सभी धरती माता की संतान हैं। हरा रंग प्रकृति की संपन्नता और हरियाली का प्रतीक है। बीच में मौजूद अशोक चक्र गतिशीलता को दर्शाता है। यह नीले रंग का होता है जिससे यह आकाश और पानी का प्रतीक कहलाता है।

हर भारतीय का गौरव है तिरंगा

तिरंगा हर भारतीय (Bilaspur Prajapita Rajyog Bhawan Brahma Kumari Ishwariya Vishwavidyalaya Abhiyan Tricolor every house) का गौरव है और सभी को गर्व के साथ इसे अपने घरों पर लगाना चाहिए। भारत जैसे अनेक जाति, अनेक धर्म, और अत्यधिक बहुभाषी राष्ट्र में राष्ट्रीय ध्वज ही है जो हर भारतीय को यह याद दिलाता है कि कुछ है जो उन्हें जोड़कर एक करता है। यह देशवासियों को बताता है कि किसी भी भाषा, धर्म, जाति समूह या किसी अन्य चीज़ के प्रति उनकी निष्ठा से पहले वे भारतीय हैं।

हर घर तिरंगा का शुभारंभ किया

बीके स्वाति दीदी ने सभी ब्रह्मा कुमार भाई-बहनों एवं गणमान्य नागरिकों से सम्मान पूर्वक, गर्व के साथ अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने का आह्वान किया। टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज बिलासपुर के मुख्य सेवा केंद्र राजयोग भवन में 125 से अधिक ब्रह्माकुमार भाई-बहनों ने तिरंगा झंडा फहराकर हर घर तिरंगा का शुभारंभ किया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *