छत्तीसगढ़

BIG BREAKING : नारायणपुर में पुलिस कैंप पर नक्सली हमला, जवान शहीद

नारायणपुर/ नवप्रदेश। नारायणपुर (narayanpur naxal attack) के अबूझमाड़ इलाके में सोमवार की सुबह पुलिस कैम्प (police camp) पर नक्सलियों (naxals) ने हमला (attack) किया। इस हमले में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स का एक जवान शहीद हो गया।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दर राज पी ने बताया कि सुबह करियामेटा पुलिस कैंप (police camp) की सुरक्षा में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स का जवान जितेन्द्र गावड़े संतरी डयूटी में तैनात था।

दूर से नक्सलियों (naxals) ने संतरी को निशाना बनाते हुए हमला (attack) किया और दो गोली चलाई और गोली संतरी के सर पर लगी, जिससे वह घटना स्थल पर शहीद हो गया।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स का कैम्प दंतेवाड़ा और नारायणपुर (narayanpur naxal attack) के बीच घनघोर जंगल में बारसूर पल्ली मार्ग पर स्थित है। सुन्दर राज ने बताया कि घटना के बाद पुलिस कैम्प के बाहर सर्चिंग पर निकली है।

Related Articles

Back to top button