Nagpur Municipal Election : नागपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने झोंकी ताकत, छग के पूर्व मंत्री और तीन विधायक संभालेंगे मोर्चा
Nagpur Municipal Election
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं को अब महाराष्ट्र में चुनावी जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष दीपक बैज ने नागपुर नगर निगम चुनाव (Nagpur Municipal Election) के लिए चार वरिष्ठ नेताओं को विशेष जिम्मेदारी दी है। इनमें पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार, विधायक दलेश्वर साहू, विधायक संदीप साहू और विधायक यशोदा वर्मा शामिल हैं।
ये सभी नेता 13 जनवरी तक नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार और जनसंपर्क करेंगे। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि नागपुर नगर निगम चुनाव (Nagpur Municipal Election) में छत्तीसगढ़ के अनुभवी नेताओं की मौजूदगी से संगठन को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर पार्टी के पक्ष में माहौल बनेगा।
महाराष्ट्र के नागपुर सहित राज्य की 29 नगरपालिकाओं में 15 जनवरी को मतदान होना है, जबकि मतगणना 16 जनवरी को होगी। नागपुर नगर निगम के 38 वार्डों से कुल 151 पार्षद चुने जाएंगे। इनमें 37 वार्डों से चार-चार और एक वार्ड से तीन पार्षदों का चुनाव होगा। यह पूरा चुनावी परिदृश्य नागपुर नगर निगम चुनाव (Nagpur Municipal Election) को राजनीतिक रूप से बेहद अहम बना रहा है।
नागपुर महानगरपालिका पर करीब 15 वर्षों से भाजपा का कब्जा है और लगातार तीन बार भाजपा का महापौर बन चुका है। इसे भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। ऐसे में कांग्रेस इस बार नागपुर नगर निगम चुनाव (Nagpur Municipal Election) में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरकर सियासी संतुलन बदलने की रणनीति पर काम कर रही है।
