खेल

Shikhar Dhawan : ‘किया’ शिखर धवन ने, ‘भरेंगे’ ये लोग, देखें फोटो…

Shikhar Dhavan : धवन ने अपनी तस्वीर को पोस्ट कर लिखा था- पक्षियों को दाना खिलाना खुशी है

वाराणसी/ए.। Shikhar Dhawan : कभी-कभी जाने अनजाने में गलती कोई और करता है भरना किसी और को पड़ता है। क्रिकेटर शिखर धवन के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ।

जाने अनजाने में कहिए या पक्षियों के प्रति उनका प्रेम, उन्होंने वाराणसी में बाटिंग के दौरान अपने हाथ से पक्षियों को दाना खिला दिया। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

जिसके बाद जिला प्रशासन लोगों की रडार पर आ गया। विभिन्न राज्यों में बर्ड फ्लू जो फैल रहा है। वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट कौशल राज शर्मा ने कहा कि वाराणसी के ऐसे सभी नाविकों पर कार्रवाई की जाएगी जो नियमों को पालन नहीं कर रहे हैं और अपनी नावों पर पर्यटकों को पक्षियों को दाना खिलाने देते हैं। धवन (Shikhar Dhawan) ने अपनी तस्वीर को पोस्ट कर लिखा था- पक्षियों को दाना खिलाना खुशी है।

https://www.instagram.com/p/CKVzFwFASot/?utm_source=ig_web_copy_link

उप्र समेत 12 राज्यों में बर्ड फ्लू


गौरतलब है कि अब तक 12 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है। अन्य राज्यों में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू व कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब तथा मध्य प्रदेश शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button