देश

Nagar Nikay Chunav 2023 : 10 नगर निगमों के लिए के BJP मेयर कैंडिडेट घोषित…देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश/नवप्रदेश Nagar Nikay Chunav 2023 : उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने महापौर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी है।

इस लिस्ट में यूपी के कुल 17 नगर निगमों में से 10 सीटों पर बीजेपी मेयर कैंडिडेट का ऐलान किया गया है। जबकि 7 मेयर पदों पर पार्टी की ओर से उम्मीदवारों का ऐलान बाकी है।

रविवार को जिन नगर निगम सीटों से लिए भाजपा ने मेयर पदों का ऐलान किया है उनमें लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और आगरा समेंत कई अहम सीटें शामिल हैं। भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में इस बार गोरखपुर से चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, प्रयागराज से उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, वाराणसी अशोक तिवारी, मुरादाबाद में विनोद अग्रवाल, फिरोजाबाद से कामिनी राठौर, आगरा हेमलता दिवाकर, लखनऊ सुषमा खरकवाल, सहारानपुर से अजय कुमार, मथुरा- वृंदावन से विनोद अग्रवाल और झांसी से बिहारी लाल आर्य को मौका मिला है।

https://twitter.com/BJP4UP/status/1647628043186487297

Related Articles

Back to top button