Assembly : बृहस्पत सिंह के एक व्यक्तत्व ने किया पूरे प्रकरण का पटाक्षेप |

Assembly : बृहस्पत सिंह के एक व्यक्तत्व ने किया पूरे प्रकरण का पटाक्षेप

Assembly: A personality of Brihaspat Singh opened the whole episode

Assembly

रायपुर/नवप्रदेश। Assembly : विधायक बृहस्पत सिंह के एक व्यक्तत्व ने पूरे प्रकारण का पटाक्षेप कर दिया। इसके बाद टीएस सिंहदेव-बृहस्पत सिंह प्रकरण सुलझते नजर आया।

आपको बता दें कि कल उस वक्त मंत्री टीएस सिंहदेव नाराज होकर विधानसभा से निकल गये थे, जब गृहमंत्री ने इस मामले में अपना वक्तवय दिया था। सिंहदेव ने सदन में कहा था कि जो परिस्थिति है, उसमें जब उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक वो सदन में खुद को बैठने के योग्य नहीं समझते हैं।

अब मामला सुलझने के बाद नाराज मंत्री टीएस सिंहदेव (Assembly) भी कुछ ही देर में विधानसभा पहुंच गए और उन्होंने सदन में माफी भी मांगते हुए कहा कि भावाआवेश में शब्द निकल आए हैं, अगर इससे किसी को ठेस पहुंची हो तो उसके लिए खेद है।

बृहस्पत सिंह ने सदन में कहा- उक्त घटना में मंत्री का कोई संबंध नहीं

हालांकि कुछ देर पहले विधायक बृहस्पत सिंह (Assembly) ने सदन में बयान दिया। उन्होंने अपने सदन में कहा कि इस घटना को लेकर मैंने पूर्व में व्यक्तव्य दिया था, उक्त घटना में मंत्री टी एस सिंहदेव का कोई संबंध नहीं है, उन पर लगाए तमाम आरोप झूठे और असत्य हैं। सदन में बृहस्पति ने खेद जताया और टीएस सिंहदेव का मामले से संबंध नहीं होना कहा।

बृहस्पत की हुई भूरी-भूरी प्रशंसा

इस तरह ये मुद्दा यहीं खत्म हो गया। इसके बाद सदन के CM भूपेश बघेल ने सदस्य बृहस्पत की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए सदन और आसंदी का आभार जताया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- इस सदन की उच्च परंपराएं हैं, सदन में बृहस्पति जी का व्यक्तव्य प्रशंसनीय है, मैं उन्हें बधाई देता हूं।

गृहमंत्री जी को भी धन्यवाद देता हूं, सदन में जो गतिरोध (Assembly) उत्पन्न हुआ, सभी ने गतिरोध दूर करने सहयोग किया। मैं सबका आभार जताता हूं। पूरे सदन को धन्यवाद कहा है, फिर भी आसंदी की महत्वपूर्ण भुमिका को लेकर उन्हें भी धन्यवाद देता हूं।

हालांकि मंत्री बघेल ने सदन में सभी की तारीफ की, लेकिन न तो टीएस सिंहदेव का नाम लिया और न ही उनके बारे में कोई राय व्यक्त की। यह किस ओर इशारा कर रहा है, यह तो वक्त ही बताएगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed