छत्तीसगढ़

Muria Darbar 2025 : बस्तर दशहरा में अमित शाह का बड़ा ऐलान, मार्च 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह खत्म करने का संकल्प

Muria Darbar 2025 : जगदलपुर के सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मां दंतेश्वरी के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुई। इस दौरान अमित शाह ने मांझी-चालकी से सीधा संवाद करते हुए कहा कि माओवाद से जुड़ चुके युवाओं को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने अपील की कि सभी लोग मिलकर बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त करने में सहयोग करें।

https://www.youtube.com/watch?v=hlEdk0T3YGw

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर के विकास और नक्सलवाद के खात्मे को लेकर पूरी तरह दृढ़ हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद का सफाया कर दिया जाएगा। शाह ने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि बस्तर के बच्चे पढ़-लिखकर डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर बनें, न कि जंगलों में भटकें। जहां नक्सलवाद खत्म हुआ है, वहां सरकार तेज गति से विकास कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐलान किया कि बस्तर दशहरा पर्व की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिया डेरा और माडिया सराय जैसे परंपरागत स्थलों का विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=Jfn6lWphLOM

इस अवसर पर अमित शाह और विष्णु देव साय का स्वागत बस्तर दशहरा समिति के पारंपरिक सदस्यों मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरिन और नाईक-पाईक ने किया। मुरिया दरबार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद महेश कश्यप ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मंत्री केदार कश्यप, रामविचार नेताम, राजेश अग्रवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद भोजराज नाग, विधायक किरण देव, लता उसेण्डी, विनायक गोयल, चैतराम अटामी, नीलकंठ टेकाम, आशाराम नेताम, बस्तर राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव और समिति के उपाध्यक्ष बलराम मांझी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button