छत्तीसगढ़

Mungeli Paddy Seizure : 17 व्यापारियों से 13 लाख का 622 क्विंटल पुराना धान जब्त

मुंगेली जिले में अवैध धान भंडारण और खरीद–फरोख्त (Mungeli Paddy Seizure) पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। राज्य शासन के निर्देश पर खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में पुराने धान के अवैध क्रय–विक्रय और भंडारण पर रोक लगाने के लिए पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

https://youtu.be/SVNH2r7ztAM

जिला प्रशासन के आदेश पर खाद्य विभाग और मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार थोक एवं चिल्हर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में अब तक कुल 17 व्यापारियों के यहां पुराने धान का भंडारण पकड़ा गया है। टीम ने 622.80 क्विंटल पुराना धान जब्त किया है, जिसकी मंडी उपज अधिनियम के अनुसार कुल कीमत 13 लाख 02 हजार 120 रुपये आंकी गई है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी मामलों को मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच खरीफ धान खरीदी पूर्ण होने तक निरंतर जारी रहेगी, ताकि रबी के पुराने धान को खरीफ 2025–26 के धान में किसी भी हालत में मिश्रित न किया जा सके और सरकारी धान खरीदी व्यवस्था का दुरुपयोग रोका जा सके।

https://youtu.be/SVNH2r7ztAM

(Mungeli Paddy Seizure) किसानों को कोई परेशानी नहीं

जिले में धान खरीदी पूरी सुगमता और पारदर्शिता के साथ चल रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में 66 समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों में 1,07,214 पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जाएगा। अब तक 2,238 किसानों से 1,01,127 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। प्रत्येक उपार्जन केंद्र में टोकन, बारदाना, तौल, परिवहन और भुगतान की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर संचालित किया जा रहा है, ताकि किसान समय पर धान बेच सकें और उन्हें समर्थन मूल्य का पूरा लाभ तत्काल मिल सके।

Related Articles

Back to top button