मनोरंजन

Mukul Dev death news : हंसता चेहरा, चुप हुई आवाज़…मुकुल देव की विदाई ने सिनेमा को किया मौन…

मुंबई, 24 मई| Mukul Dev death news : वी और फिल्मों की दुनिया का वो जाना-पहचाना चेहरा, जिसकी मुस्कान एक वक्त में लाखों दिलों को भा जाती थी, आज चुपचाप इस दुनिया से चला गया। अभिनेता मुकुल देव, जिनकी आंखों में हमेशा एक्टिंग का जुनून झलकता था, अब हमारे बीच नहीं रहे। 54 वर्ष की उम्र में, 23 मई को उन्होंने अंतिम सांस ली, और यह खबर आते ही इंडस्ट्री के दिलों में सन्नाटा छा गया।

https://navpradesh.com/illegal-plotting-action-chhattisgarh/

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी और वे आईसीयू में भर्ती थे। जहां एक ओर कैमरे के सामने उनका आत्मविश्वास झलकता था, वहीं अस्पताल के बिस्तर पर वह जीवन से जूझ रहे थे।

https://www.youtube.com/watch?v=njXul4uL9DU

उनके निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर स्टार्स और फैन्स का शोक संदेशों का सैलाब उमड़ पड़ा है। अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने (Mukul Dev death news)लिखा, “विश्वास नहीं हो रहा मुकुल… भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे,” जबकि विंदु दारा सिंह ने ‘सन ऑफ सरदार’ में बिताए पलों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

एक कलाकार जो हर फ्रेम में जिया

मुकुल देव ने 1996 में टीवी शो ‘मुमकिन’ से करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उनका हुनर फिल्मों तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने ‘दस्तक’, ‘वजूद’, ‘आर राजकुमार’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘क्रीचर 3डी’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। टीवी पर ‘एक से बढ़कर एक’, ‘कहानी घर-घर की’ और ‘कहीं (Mukul Dev death news)दिया जले कहीं जिया’ जैसे शोज़ में उन्होंने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों का दिल जीता। उनकी सबसे बड़ी खूबी थी – वर्सेटिलिटी, जो उन्हें भीड़ से अलग खड़ा करती थी।

https://navpradesh.com/illegal-plotting-action-chhattisgarh/

एक अंत, जो अधूरा सा लगता है…

मुकुल देव का जाना न केवल इंडस्ट्री की एक प्रतिभा की कमी है, बल्कि एक ऐसे चेहरे की विदाई है, जिसने हर उम्र के दर्शकों को अपने अभिनय से (Mukul Dev death news)जोड़ा। उनका हंसता चेहरा, अब बस तस्वीरों में रहेगा – और उनकी आवाज़, जो कभी सीरियस रोल्स में डर पैदा करती थी, तो कभी कॉमेडी में मुस्कान – अब मौन है।

Related Articles

Back to top button