छत्तीसगढ़देश

Video:CM भूपेश ने रखा किसानों का पक्ष, भाजपा की नीतियों पर दागा सवाल….

लखनऊ/रायपुर/नवप्रदेश। CM Bhupesh Conference : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीते चार दिनों से लगातार उत्तरप्रदेश के चुनावी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने डोर-टु-डोर कैम्पेन कर मतदाताओं को कांग्रेस को जीत दिलाने अपील किया है। वहीं बुधवार को रायपुर लौटने से पहले लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार, CM योगी और भाजपा पर ताबड़तोड़ वार किया है।

CM भूपेश ने कहा कि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही कहा था की अब देश के किसानों को दोगुना रकम मिलेगा,लेकिन ये केवल जुमला ही रह गया। ऐसे ही कई वादे किये थे जो आज तक पुरे ही नहीं हो पाए।

भूपेश बघेल ने कहा कि यूपी में किसानों को हर तरह से नुकसान पहुँचाया गया। साथ ही उनके लागत मूल्य भी बढ़ा दिए। अटल बिहारी वाजपेयी के समय धान का मूल्य 450 था। जिसे बढ़ाकर पहले 900 और फिर 1300 तक किया गया। लेकिन योगी और केंद्र की सरकार ने धान में नमक बराबर भी वृद्धि नहीं की है। वहीं दूसरी तरफ खेती की लागत प्रति हेक्टेयर 25 हजार बढ़ गई है। कृषियंत्रों पर टैक्स लादा गया। खेती में उपयोग होने वाली दवाई पर टैक्स लगा दिया। फसल कटाई से ढुलाई तक लागत बढ़ गई। लेकिन किसानों की आय नहीं बढ़ी। किसान अब मजबूरी में मजदूरी कर रहे हैं, क्योंकि खेती की आय मजदूरी की आय से भी कम है।

भूपेश ने कहा कि भाजपा ने कई प्रदेशों में गाय पर राजनीति की। इसी के चलते पशु मेले, पशु मंडियां बंद कर दी गई। पशु बिकने नहीं दिए गए तो लोगों ने उन्हें आवारा छोड़ना शुरू कर दिया। जो किसान की मुसीबत का सबब बन गए। गायों के लिए जो गौशालाएं बनाई गईं। उनमें गाय मर रही हैं, लेकिन इन्हें चलाने वाले मोटे हो रहे हैं। यूपी में आवारा पशुओं की समस्या बेहद बढ़ गई है।

इसे नियंत्रित करने के लिए हम सरकार बनने पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू करेंगे। 2 रुपए किलो में गोबर खरीदेंगे। इससे वर्मी कम्पोस्ट बनाएंगे। यह खाद की प्रतिपूर्ति होगी। यूपी हर चुनाव में नया उत्तर देते आया है। आज किसानों, महिलाओं, युवाओं और बेरोजगारों की जो समस्याएं हैं। उनका उत्तर दोनों दल नहीं दे रहे। उत्तर हमारे पास है इसलिए सरकार हम बनाएंगे।

https://twitter.com/INCIndia/status/1483736396003442688

Related Articles

Back to top button