MP Vijay Baghel complain: रायपुर सांसद बृजमोहन के बाद अब दुर्ग सांसद विजय बघेल का मामला आया सामने

MP Vijay Baghel complain: फोन नहीं उठाते अफसर, सांसद बघेल ने की स्पीकर से शिकायत

रायपुर/नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ भाजपा में जनप्रतिनिधियों की अफसरों के खिलाफ शिकायतों (MP Vijay Baghel complain) की सूची में एक नाम और शामिल हो गया है। रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग के भाजपा सांसद विजय बघेल का अफसरों के खिलाफ गुस्सा सामने आया है। विजय बघेल ने दो अफसरों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत की है।

विशेषाधिकार हनन की शिकायत दर्ज

MP Vijay Baghel complain: अभी छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव आईएएस अमित कटारिया के खिलाफ बृजमोहन अग्रवाल की नाराजगी चर्चा में ही थी कि इस बीच विजय बघेल की शिकायत भी सामने आ गई। विजय बघेल ने भिलाई नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त राजीव कुमार पांडे और भिलाई-चरोदा नगर निगम के आयुक्त डीएस राजपूत के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष विशेषाधिकार हनन की शिकायत दर्ज कराई है। श्री बघेल ने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया है कि उनकी शिकायत को विशेषाधिकार समिति के पास भेजा जाए।

कई बार टेंडर भी निरस्त किए गए

प्रशासनिक सूत्रों से पता चला है कि विजय बघेल की शिकायत के बाद लोकसभा सचिवालय ने इस मामले में डीओपीटी तथा राज्य सरकार से जानकारी मांगी है। बताया जा रहा है कि सांसद की शिकायत (MP Vijay Baghel complain) यह है कि ये दोनों अफसर केंद्रीय योजनाओं के तहत प्राप्त राशि से होने वाले विकास कार्यों में रुचि नहीं ले रहे थे। ये सांसद का फोन तक नहीं उठाते थे और कई बार टेंडर भी निरस्त किए गए हैं। इन मामलों में अनियमितता की भी शिकायतें हैं। दुर्ग सांसद की दिक्कत यह है कि संबंधित नगर निगम उनके संसदीय क्षेत्र में ही आते हैं और विकास के कार्य नहीं होने पर उन्हें ही जनता का सामना करना पड़ेगा। विजय बघेल ने काफी परेशान होकर 18 मई को लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था।

लोकसभा स्पीकर ने मांगा फैक्चुअल नोट

बता दें कि छत्तीसगढ़ से सबसे पहले बृजमोहन अग्रवाल ने स्वास्थ्य सचिव आईएएस अमित कटारिया के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत लोकसभा अध्यक्ष से की थी। बृजमोहन अग्रवाल स्वयं लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के सदस्य हैं। उन्हें शिकायत थी कि अमित कटारिया उनके क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों पर भेजे गए पत्रों का जवाब नहीं दे रहे थे। आरोप है कि जब एक बार दोनों के बीच बातचीत हुई तो अमित कटारिया ने उनसे कहा, ‘जो करना है कर लो।’ बृजमोहन की शिकायत पर लोकसभा स्पीकर ने फैक्चुअल नोट मांगा है।

Exit mobile version