मध्यप्रदेश

mp floor test: लो…अब भाजपा विधायक ने भी दिया इस्तीफा, मंजूर भी, बहुमत…

भोपाल/नवप्रदेश। मध्य प्रदेश (mp floor test) में आज 2 बजे फ्लोर टेस्ट होने जा रहा है। इस बीच एक भाजपा विधायक (bjp mla resign) शरद कोल ने इस्तीफा दे दिया है।

भारी पड़ा कोरोना, मध्य प्रदेश में नहीं हुआ फ्लोर टेस्ट, विधानसभा 26 तक स्थगगित

मध्य प्रदेश (mp floor test) विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने उनका इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया। प्रजापति ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में विधानसभा की कार्यसूची जारी की है।

फ्लोर टेस्ट कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे शिवराज, 48 घंटे में…

आज 2 बजे विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होने जा रहा है। हालांकि प्रजापति ने यह भी कहा कि उन्होंने 16 बागी विधायकों का इस्तीफा दु:खी मन से स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि वे अपना हर एक काम संविधान द्वारा उन्हें प्रदत्त अधिकारों के अनुरूप कर रहे हैं।

बहरहाल भाजपा विधायक के इस्तीफ से कांग्रेस थोड़ा कॉन्फिडेंट दिख रही है। लेकिन यह फ्लोर टेस्ट में ही साबित होगा कि जीत किसकी होगी। थोड़ी देर में ही सीएम कमलनाथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। भाजपा विधायक (bjp mla resign) के इस्तीफे से अब बहुमत का आंकड़ा घटकर 103 विधायक रह गया है।

Related Articles

Back to top button