मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शनिवार को दो दिवसीय बैतूल प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (MP CM Betul Visit) के बैतूल दौरे के दौरान वे जिले के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान रात्रि चौपाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों का अवलोकन, पौधरोपण, कॉफी प्लांटेशन निरीक्षण और प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कुकरू में रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से सीधा संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बैतूल दौरे (MP CM Betul Visit) के तहत शनिवार शाम करीब 6:30 बजे मुख्यमंत्री कुकरू स्थित सनसेट पाइंट का अवलोकन करेंगे। इसके बाद ग्राम पंचायत कुकरू में आयोजित रात्रि चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुनेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री प्रस्तावित सांस्कृतिक संध्या में भी शामिल होंगे।
सनराइज, मेडिटेशन और कॉफी प्लांटेशन का करेंगे अवलोकन
रविवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बैतूल दौरे (MP CM Betul Visit) के दूसरे दिन की शुरुआत सनराइज एवं बुच प्वाइंट पर मेडिटेशन से होगी। इसके बाद वे स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। सुबह 7:30 बजे पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कॉफी प्लांटेशन का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी होंगे शामिल MP CM Betul Visit
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बैतूल दौरे (MP CM Betul Visit) के दौरान सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर में कुकरू से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कमिश्नर श्रीकांत बनोठ, आईजी मिथलेश कुमार शुक्ल, डीआईजी वीरेंद्र कुमार सिंह, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे और एसपी वीरेंद्र जैन ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बैतूल दौरे (MP CM Betul Visit) को लेकर अधिकारियों ने हेलीपैड, रात्रि चौपाल स्थल, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल, मेडिटेशन प्वाइंट, स्व-सहायता समूह गतिविधि स्थल और ‘मन की बात’ कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी तैयारियां समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
ग्रामीण विकास और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
प्रशासन का मानना है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बैतूल दौरे (MP CM Betul Visit) से कुकरू क्षेत्र में ग्रामीण विकास, पर्यटन, स्थानीय रोजगार और स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साथ ही आदिवासी अंचल में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण संदेश जाएगा।
