MP Agriculture Machinery Rental Shop News : हर विधानसभा में खुलेगी कृषि यंत्र किराये की दुकान, छोटे किसानों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मध्यप्रदेश (MP Agriculture Machinery Rental Shop News) सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक कृषि यंत्र किराये की दुकान खोलने की तैयारी कर रही है। कृषक कल्याण वर्ष-2026 के तहत शुरू की जा रही इस पहल का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को न्यूनतम शुल्क पर आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराना है, ताकि खेती की लागत कम हो और उत्पादन बढ़ सके।

वर्तमान में प्रदेश में 5,260 कृषि यंत्र किराये के केंद्र संचालित हैं। सरकार ने अब हर वर्ष 1,060 नई कृषि यंत्र किराये की दुकानें स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है। इससे प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में कम से कम एक केंद्र उपलब्ध कराया जाएगा।

हर साल खुलेंगी 1060 नई दुकानें (MP Agriculture Machinery Rental Shop News)

कृषि विभाग के अनुसार, नई व्यवस्था लागू होने के बाद किसानों को ट्रैक्टर आधारित आधुनिक कृषि यंत्र किराये पर आसानी से उपलब्ध होंगे। विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों को महंगे कृषि उपकरण खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे आवश्यकता के अनुसार किराये पर मशीनें लेकर खेतों की जुताई, बुवाई और अन्य कृषि कार्य कर सकेंगे। सरकार का मानना है कि इससे आधुनिक कृषि तकनीक का उपयोग बढ़ेगा और खेती अधिक लाभकारी बनेगी।

विदिशा बन रहा कृषि यंत्र निर्माण का बड़ा केंद्र

मध्यप्रदेश कृषि यंत्र निर्माण के क्षेत्र में भी तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है। विदिशा जिले में करीब 150 कृषि उपकरण निर्माण इकाइयां संचालित हैं। यहां ग्रेडर, लेवलर, हाइड्रोलिक ट्रॉली, कल्टीवेटर, प्लाऊ सहित कई आधुनिक कृषि उपकरण तैयार किए जा रहे हैं।

विदिशा में तैयार होने वाले कृषि यंत्रों की मांग अब देश के अन्य राज्यों के साथ विदेशों में भी बढ़ रही है। कृषि यंत्र निर्माण (MP Agriculture Machinery Rental Shop News) के तहत मेडागास्कर, नाइजीरिया, सूडान, यूगांडा, घाना, अल्जीरिया, ग्वाटेमाला, भूटान, नेपाल और बांग्लादेश सहित कई देशों में कृषि उपकरणों का निर्यात किया जा रहा है।

स्थानीय उद्योगों को भी मिल रहा बढ़ावा

विदिशा के कृषि उपकरण निर्माता भी इस योजना (MP Agriculture Machinery Rental Shop News) से उत्साहित हैं। उषा एग्रो के संचालक मानस गुप्ता ने बताया कि उनकी इकाई वर्ष 1993 से कृषि उपकरणों का निर्माण कर रही है। वर्तमान में उनके उत्पाद 10 से अधिक देशों में निर्यात हो रहे हैं। उनका दो-तिहाई कारोबार देश में और एक-तिहाई विदेशों में होता है। सालाना कारोबार करीब चार करोड़ रुपये का है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की नीतियों और निर्यात प्रोत्साहन से व्यवसाय के विस्तार में काफी मदद मिली है। सरकार की सहायता से उन्हें जी-20 सम्मेलन में भाग लेने का अवसर भी मिला।

किसानों और युवाओं को मिलेगा लाभ (MP Agriculture Machinery Rental Shop News)

विष्णु शर्मा, विपिन रघुवंशी और दीपक नरवरिया जैसे कृषि उपकरण निर्माता भी किसानों के लिए कल्टीवेटर, प्लाऊ, लोडर, डिलोडर और अन्य आधुनिक उपकरण तैयार कर रहे हैं। इनका कहना है कि प्रदेश में कृषि यंत्रों की मांग लगातार बढ़ रही है और सरकार की नई पहल से स्थानीय उद्योगों के साथ युवाओं को भी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

सरकार का उद्देश्य आधुनिक कृषि यंत्रों की पहुंच गांव-गांव तक बढ़ाना, छोटे किसानों की लागत कम करना और कृषि यंत्रीकरण को नई गति देना है। कृषि यंत्रीकरण (MP Agriculture Machinery Rental Shop News) को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण और उद्यमिता को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

Exit mobile version