मोतीलाल वोरा होंगे कांग्रेस के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष

मोतीलाल वोरा होंगे कांग्रेस के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष

  • नये अध्यक्ष की नियुक्ति तक संभालेंगे जिम्मेदारी अब से कुछ देर पहले राहुल गांधी ने दिया था इस्तीफा

नई दिल्ली/रायपुर। राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद अब मोतीलाल वोरा कांग्रेस अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। नयी नियुक्ति तक मोतीलाल वोरा ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर कामकाज देखेंगे। छत्तीसगढ़ से मोतीलाल वोरा फिलहाल कांग्रेस पार्टी में सबसे वरीष्ठतम नेता हैं, ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष के हटने के बाद पार्टी के संविधान के मुताबिक पार्टी के सबसे वरीष्ठ सदस्य को अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाती है, इसी वजह से मोतीलाल वोरा को पार्टी ने अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।
आपको बता दें कि मोतीलाला वोरा अभी छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के सांसद हैं। उनका राजनीति में लंबा अनुभव रहा है, वो दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पार्टी के सबसे पुराने और गांधी परिवार के सबसे करीबी नेता में मोतीलाल वोरा की गिनती होती है। वहीं लंबे समय तक वो पार्टी के कोषाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद एक सप्ताह के भीतत सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलायी जायेगी, जिसमें नये राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा। पार्टी से कई लोगों के अंदर इस बात की उम्मीदें थे की राहुल गांधी को मना लिया जायेगा, लेकिन आखिरकार राहुल गांधी ने अपना इस्तीफा दे दिया और चार पन्नों का अपना त्यागपत्र ट्विटर पर भी पोस्ट कर दिया।

1 thought on “मोतीलाल वोरा होंगे कांग्रेस के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष

  1. मोतीलाल वोरा जी को कांग्रेस का अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से छत्तीसगढ़ का राजनीतिक कद भी बढेगा, शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed