प्रदेश में 8 माह में 600 से अधिक रेप की घटनाएं : सुप्रिया श्रीनेत

प्रदेश में 8 माह में 600 से अधिक रेप की घटनाएं : सुप्रिया श्रीनेत

More than 600 rape incidents in the state in 8 months: Supriya Srinet

Congress leader Supriya Shrinate

-राज्य में 20 से ज्यादा केस में भाजपा के नेता हैं शामिल
प्रदेश में बढ़ रही रेप की घटनाओं को लेकर


रायपुर/नवप्रदेश। Congress leader Supriya Shrinate: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने राजधानी रायपुर में राजीव गांधी भवन में प्रेस से चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। श्रीनेत ने कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, बीते 8 महीने में 600 से अधिक रेप की घटनाएं इस बात का सबूत हैं। इन जघन्न घटनाओं से पूरा देश सदमे में है।

20 मामलों में भाजपा नेता शामिल

श्रीनेत ने कहा से इन आरोपियों के पास इतना हौसला कहां से आया है ? जो इतनी हैवानियत करते है। प्रदेश में बीए ऐसे केस है जिसमें भाजपा के नेता शामिल हैं। चिन्मयानंद का केस वापस लेते हैं क्योंकि वो बीजेपी से है। सत्ता के लिए जो दोषी पाए गए चाहे वो राम रहीम हो या आशाराम हो आप उनके साथ खड़े हो जाते हैं।

3000 अपराध महिलाओं के खिलाफ

श्रीनेत (Congress leader Supriya Shrinate) ने कहा प्रदेश में बनी भाजपा सरकार में पिछले 8 माह में 600 से अधिक रेप की घटनाएं हुई है। महिलाओं के खिलाफ 3000 से भी ज्यादा अपराध दर्ज किए गए है। प्रदेश में लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। सरकार इन मामलों में पर्दा डालने का काम कर रही हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। आधी आबादी के साथ दुष्कर्म पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *