Monsoon Alert : बस्तर के रास्ते मानसून आने को है तैयार, आप भी रहें सतर्क |

Monsoon Alert : बस्तर के रास्ते मानसून आने को है तैयार, आप भी रहें सतर्क

Monsoon Alert: Monsoon is ready to arrive via Bastar, you should also be alert

Monsoon Alert

रायपुर/नवप्रदेश। Monsoon Alert : इस बार मानसून समय से पहले ही केरल पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि सामान्य समय से तीन दिन पहले दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल तट पर पहुंच चुका है।

केरल में वक्त से तीन दिन पहले पहुंचा मानसून

IMD की तरफ से ये जानकारी दी गयी है। मौसम विभाग (Monsoon Alert) की मानें तो, छह दिन रुकने के बाद, दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिणी श्रीलंका को कवर करते हुए केरल पहुंचा है। ऐसे में अगले दो दिनों तक केरल व लक्षद्वीप में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने कहा था कि इस बार मानूसन एक जून की बजाय 29 मई को ही केरल में दस्तक दे चुका है। इस तरह केरल में वक्त से तीन दिन पहले ही मानसून पहुंच चूका है।

केरल में मानसून के पहुंचने की सामान्य तिथि वैसे 1 जून है। विभाग ने कहा कि मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव, लक्षदीव के आसपास के इलाकों में सक्रिय है तथा इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थितियां बनी हुई हैं। बता दें कि केरल में मानसून की दस्तक के बाद यह धीरे-धीरे आगे बढ़ता है तथा 27 जून तक दिल्ली पहुंचता है। वहीं अगर छत्तीसगढ़ की बात करें तो छत्तीसगढ़ में मानसून बस्तर के रास्ते प्रवेश करता है।

छत्तीसगढ़ में दस्तक देगी 15 जून के आसपास

मानसून की रफ्तार से (Monsoon Alert) साफ है कि इस बार छत्तीसगढ़ में मानसून 15 जून के आस आसपास प्रवेश कर सकता है। इधर प्री मानसून की बारिश प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में होती रहेगी। छत्तीसगढ़ कई स्थानों पर आज तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। अभी नौतपा चल रहा है, हालांकि नौतपा में जितनी गरमी की उम्मीद जतायी जा रही थी, उतनी गरमी नहीं पड़ी। आज भी आसमान में बादल हैं, हालांकि हवा में गरमी है, ऐसे में उम्मीद है कि शाम तक मौसम में बदलाव हो सकता है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed