राजनीति

Mohsina Kidwai Passes Away : सियासत के एक सुनहरे युग का अंत, दिल्ली के निजामुद्दीन में सुपुर्दे-खाक होंगी कांग्रेस की दिग्गज नेत्री

भारतीय राजनीति की एक कद्दावर शख्सियत और कांग्रेस की बेहद भरोसेमंद चेहरा रहीं मोहसिना किदवई (Mohsina Kidwai Passes Away) अब हमारे बीच नहीं रहीं। बुधवार तड़के 4 बजे 93 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से अस्वस्थ चल रही किदवई ने अस्पताल में इलाज के दौरान दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

निजामुद्दीन में दी जाएगी अंतिम विदाई (Mohsina Kidwai Passes Away)

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मोहसिना किदवई की अंतिम यात्रा आज दोपहर 3 बजे उनके नोएडा सेक्टर-40 स्थित निवास से शुरू होगी। उन्हें दिल्ली के ऐतिहासिक निजामुद्दीन कब्रिस्तान ले जाया जाएगा, जहाँ शाम 5 बजे पूरे धार्मिक रस्मों के साथ उन्हें सुपुर्दे-खाक किया जाएगा।

मेरठ से रहा गहरा नाता, तीन बार रहीं सांसद

मोहसिना किदवई का सियासी कद इतना ऊंचा (Mohsina Kidwai Passes Away) था कि वे इंदिरा गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक, हर दौर में पार्टी की रीढ़ बनी रहीं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से उनका गहरा लगाव था, जहाँ की जनता ने उन्हें तीन बार चुनकर संसद भेजा। वह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहने के अलावा केंद्र में भी कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुकी थीं।

एक युग का अवसान

मोहसिना किदवई का व्यक्तित्व विवादों से परे और बेहद शालीन (Mohsina Kidwai Passes Away) था। उन्होंने उस दौर में राजनीति में अपनी जगह बनाई जब महिलाओं का सक्रिय राजनीति में आना चुनौतीपूर्ण माना जाता था। उनके निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए इसे ‘सांप्रदायिक सौहार्द’ की एक बड़ी क्षति बताया है।

Related Articles

Back to top button