Mohan Yadav MSME Scheme : उद्योगों को बूस्ट! मोहन यादव ने MSME सेक्टर में झोंके 169 करोड़, स्टार्टअप्स को भी बड़ी राहत

भोपाल में आयोजित एक अहम कार्यक्रम में मोहन यादव (Mohan Yadav MSME Scheme) ने प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME) सेक्टर को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया। “समर्थ MSME विकसित मध्यप्रदेश” थीम के तहत 257 से अधिक इकाइयों को 169.57 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक के जरिए जारी की गई।
स्टार्टअप्स को भी मिला सहारा (Mohan Yadav MSME Scheme)
कार्यक्रम में स्टार्टअप्स को भी राहत देते हुए करीब 28 लाख रुपये की अनुदान राशि की पहली किश्त जारी की गई। इससे नए उद्यमियों को शुरुआती स्तर पर आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।
उद्योगों के लिए जमीन भी आवंटित
मुख्यमंत्री ने बैतूल और आगर-मालवा के तीन उद्यमियों को औद्योगिक भूमि के आवंटन पत्र भी सौंपे। इसके साथ ही “मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना” के तहत हितलाभ वितरण भी किया गया।
सरकार का दावा: निवेश के लिए अनुकूल माहौल
सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश देश के सबसे बेहतर वित्तीय प्रबंधन वाले राज्यों (Mohan Yadav MSME Scheme) में शामिल है और सरकार निवेशकों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नीतियों को और आसान बनाया जा रहा है।
MSME को बताया विकास की रीढ़
मोहन यादव ने MSME सेक्टर को रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि यह लाखों परिवारों की आजीविका से जुड़ा हुआ है। सिंगल क्लिक ट्रांसफर को उन्होंने पारदर्शी और तेज व्यवस्था का उदाहरण बताया।
तेजी से बढ़ रहा स्टार्टअप इकोसिस्टम
कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि राज्य में 7100 से ज्यादा स्टार्टअप (Mohan Yadav MSME Scheme) रजिस्टर्ड हैं। साथ ही 25 औद्योगिक क्षेत्रों में काम जारी है और 6 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं।



